CID में IAS ऑफिसर बने सनी देओल, ACP प्रद्युमन को सौंपा बड़ा केस, गुंडों की जमकर पिटाई की

टीवी का पॉपुलर क्राइम शो CID इन दिनों सीजन 2 के साथ फिर सुर्खियों में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त पर सनी देओल भी CID टीम का हिस्सा बन चुके हैं? जी हां, सिंह साब द ग्रेट के प्रमोशन के दौरान 2013 में सनी देओल शो में गेस्ट अपीयरेंस के रूप में IAS ऑफिसर बनकर आए थे और उन्होंने एक एक्सीडेंट केस CID टीम को सौंपा था, जो बाद में मर्डर निकला।

एपिसोड 1020 में दिखाया गया कि सनी देओल की ईमानदारी की तारीफ खुद ACP प्रद्युमन करते हैं, और फिर सनी पाजी खुद भी गुंडों की जमकर धुनाई करते नजर आते हैं। हालांकि, यह महज प्रमोशनल एक्ट था, लेकिन फैन्स ने इस एपिसोड को खूब पसंद किया था।

‘सिंह साब द ग्रेट’ को लेकर आए थे सनी देओल, जिसे 35 करोड़ में बनाया गया था, लेकिन फिल्म ने भारत में केवल 26 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और फ्लॉप रही। इसके बावजूद दर्शकों को सनी देओल और CID टीम की जोड़ी खूब भाई थी, और आज भी फैन्स चाहते हैं कि वह फिर से शो में लौटें और केस सुलझाएं।

Share this content:

About The Author

You may have missed