चीन में जनसंख्या बढ़ाने की नई योजना: पिता को मिलेगी छुट्टी और नकद सब्सिडी
चीन सरकार ने देश की गिरती जन्म दर को सुधारने के लिए एक नई और साहसिक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पिता बनने पर पुरुषों को 30 दिन की पेड लीव के साथ-साथ 1.3 लाख रुपये (करीब 1500 अमेरिकी डॉलर) की नकद सब्सिडी दी जाएगी। यह कदम चीन की 1.09 की बेहद कम प्रजनन दर को 3 तक पहुंचाने के लक्ष्य का हिस्सा है।
सरकार का मानना है कि आर्थिक और सामाजिक समर्थन से लोग परिवार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। यह योजना सिर्फ नवजात शिशुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उन बच्चों पर भी लागू होगी जिनकी उम्र तीन साल से कम है। सब्सिडी का पैसा सीधे नागरिकों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
बीजिंग में घोषित इस योजना के मुताबिक, बच्चे के जन्म पर माता-पिता को कुल 1500 डॉलर (लगभग ₹1.3 लाख) दिए जाएंगे। इसमें बच्चे के नाम पर 500 डॉलर और माता-पिता के लिए 1000 डॉलर शामिल हैं। सरकार ने कहा है कि इस स्कीम के लिए आवेदन की प्रक्रिया सरल होगी और कोई भी पात्र नागरिक इसमें हिस्सा ले सकता है।
पेड लीव को लेकर भी राज्यों में बदलाव किया गया है। सिचुआन प्रांत में पिता को 25 दिन की छुट्टी मिलेगी, वहीं शेडोंग में 18 दिन और गांसू व शांक्सी जैसे प्रांतों में 30 दिन तक की छुट्टी दी जाएगी। पहले यह छुट्टी सिर्फ 3 दिनों की होती थी। यह भी तय किया गया है कि छुट्टी का पूरा वेतन मिलेगा।
यह फैसला फुडान विश्वविद्यालय और हांगकांग विश्वविद्यालय की एक शोध रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसमें कहा गया कि पिताओं को प्रोत्साहन देने से जन्म दर में तेज़ी से सुधार हो सकता है। सरकार उम्मीद कर रही है कि इस प्रयोग की सफलता के बाद इसे देशभर में लागू किया जा सकेगा।
Share this content:
