कान्स 2025 में बदला फैशन का चेहरा: अब नहीं दिखेगी न्यूडिटी, ओवरसाइज कपड़ों पर भी लगा बैन..
जानिए नई गाइडलाइंस और कौन-कौन शामिल हो रहा है इस ग्लैमरस इवेंट में..
जब दुनिया की सबसे बड़ी फैशन और फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां एक मंच पर आती हैं, तो हर आंख रेड कार्पेट पर टिकी होती है। लेकिन इस बार Cannes Film Festival 2025 का चेहरा कुछ बदला-बदला नजर आने वाला है। 13 मई से शुरू होने वाले इस महा-इवेंट में न्यूडिटी और ओवरसाइज्ड कपड़ों पर प्रतिबंध लगाकर आयोजकों ने फैशन की दुनिया को झटका दे दिया है। सवाल यह है कि जब अब न तो लंबे ट्रेल वाली ड्रेसेस चलेंगी और न ही बोल्ड अवतारों की छूट होगी, तो क्या पहनकर नजर आएंगी ग्लैमर वर्ल्ड की हसीनाएं?
मेट गाला के बाद अब कान्स में बदले फैशन के नियम
मेट गाला 2025 की ग्लैमरस चर्चा के बाद अब बारी है Cannes 2025 की। 13 मई से 24 मई तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में हर साल की तरह सिनेमा, फैशन और कला जगत की दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। लेकिन इस बार का कान्स फिल्म फेस्टिवल अपने नई ड्रेस कोड पॉलिसी के चलते सुर्खियों में है। आयोजकों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब रेड कार्पेट पर न तो न्यूड ड्रेस चलेगी और न ही हैवी ओवरसाइज्ड गाउन जिन्हें पहनकर चलना-फिरना मुश्किल होता है।
क्या है नई गाइडलाइंस?
Cannes फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने बताया कि फ्रेंच नियमों और फैशन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उनका कहना है कि इन गाइडलाइंस का उद्देश्य फैशन को प्रतिबंधित करना नहीं है, बल्कि रेड कार्पेट पर आने वाली व्यवहारिक समस्याओं से बचाव करना है।
लंबे ट्रेल वाली ड्रेस चलने-फिरने में बाधा बनती हैं
कुछ अतिउज्ज्वल या अत्यधिक बोल्ड परिधान मंच की गरिमा को प्रभावित करते हैं
अतिथियों की सुविधा और फेस्टिवल की एस्थेटिक्स बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था
सेलेब्स के लुक्स पर अब लगेगा ‘फिल्टर’
हर साल Cannes में सेलेब्रिटीज के लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं, लेकिन इस बार ये लुक्स पहले जैसे नहीं होंगे। डिजाइनर्स और फैशन हाउस को भी इन गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा। अब वो ड्रेस चुननी होगी जो खूबसूरती के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी हो।
Cannes 2025 में कौन-कौन होगा शामिल?
रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने के लिए इस बार कई भारतीय सितारे भी Cannes 2025 में शामिल हो रहे हैं –
आलिया भट्ट, जो अपने एलिगेंट और स्टाइलिश अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं
ऐश्वर्या राय बच्चन, जो हमेशा की तरह इस बार भी ग्लोबल अटेंशन का केंद्र रहेंगी
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर, जो नई पीढ़ी के ग्लैमर आइकन बन चुके हैं
शर्मिला टैगोर, जो इस बार सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ के 4K रिस्टोर्ड वर्जन की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लेंगी
कब और कहां देख सकते हैं फेस्टिवल?
कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 13 मई को फ्रांस समय अनुसार सुबह 11 बजे हुई, जबकि भारत में यह दोपहर 2:30 बजे से स्ट्रीम हो रहा है। 24 मई तक चलने वाले इस फेस्टिवल में हर दिन कुछ नया और चर्चा में रहने वाला पेश होगा।
इस बार Cannes केवल ग्लैमर का इवेंट नहीं रह गया है, बल्कि यह फैशन के री-डिफाइन होने का प्रतीक बन गया है – जहां स्टाइल के साथ संयम और गरिमा को प्राथमिकता दी जा रही है।
Share this content:
