बुमराह को घायल करने की थी साजिश? स्टोक्स और आर्चर के खतरनाक प्लान का खुलासा

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दावा किया है कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर ने जानबूझकर जसप्रीत बुमराह को घायल करने की योजना बनाई थी। इसका मकसद था भारत की मजबूत होती नौंवे विकेट की साझेदारी को तोड़ना और मैच जीतना।

यह घटना इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन की है, जब भारत 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। बुमराह और रवींद्र जडेजा ने मिलकर 22 ओवर में 35 रन जोड़े और इंग्लैंड की जीत को मुश्किल बना दिया था। इसी दौरान कैफ के मुताबिक, स्टोक्स और आर्चर ने मिलकर ‘बुमराह को घायल करो और मैच जीतो’ जैसी सोच के साथ जानबूझकर बाउंसर फेंकने की रणनीति अपनाई।

कैफ ने बताया कि इंग्लिश गेंदबाज बार-बार बुमराह के शरीर के ऊपरी हिस्से, खासकर कंधे और उंगलियों को निशाना बना रहे थे। एक बाउंसर बुमराह की उंगली पर भी लगा था, हालांकि वह चोट गंभीर नहीं थी। फिर भी, ये रणनीति सफल रही क्योंकि बुमराह दबाव में आकर स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए और भारत 22 रन से मैच हार गया।

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या बुमराह अगला यानी मैनचेस्टर टेस्ट खेलेंगे या नहीं? सीरीज शुरू होने से पहले कहा गया था कि वह केवल तीन टेस्ट तक ही सीमित रहेंगे, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए टीम में उनकी भूमिका और भी अहम हो गई है।

इस बीच भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने बुमराह को आखिरी दोनों टेस्ट खेलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर बुमराह नहीं खेले और भारत अगला मैच हार गया तो सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी। कुंबले का मानना है कि टीम को किसी भी कीमत पर बुमराह की जरूरत है, वरना सीरीज गंवाना तय है।

Share this content:

About The Author

You may have missed