मेरठ में ब्राह्मण समाज की एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन: सैकड़ों वाहनों की रैली, भव्य उद्घाटन, नए पदाधिकारी नियुक्त
मेरठ शहर में रविवार का दिन ब्राह्मण समाज के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन एक भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यालय किला रोड स्थित आकाशवाणी केंद्र के निकट स्थापित किया गया है। कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था मेरठ जिला अध्यक्ष पंडित मनोज पांडेय व उनकी टीम द्वारा की गई, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस आयोजन की शुरुआत कमिश्नरी पार्क में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्र नायकों – पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस – की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित करके की गई। इसके उपरांत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 100 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क से क्षेत्रीय कार्यालय की ओर रवाना हुए।
इस भव्य रैली का नेतृत्व पंडित बिजेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश), पंडित श्रवण शर्मा (प्रभारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) और पंडित प्रदीप शर्मा (प्रदेश प्रभारी, उत्तर प्रदेश) ने किया। उनके साथ दल-बल सहित समर्थक पूरे जोश-खरोश के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के पश्चात पंडित बिजेंद्र शर्मा द्वारा फीता काटकर क्षेत्रीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन शर्मा (जिला संरक्षक, हापुड़) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और मंच पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
यह समारोह सिर्फ उद्घाटन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज की एकता, संगठन की व्यापकता और युवाओं में ऊर्जा का परिचायक भी बन गया। इस कार्यक्रम में मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, बागपत, शामली सहित अनेक जिलों से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित हुए।

इस अवसर पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मंच पर और सम्मिलित गणमान्यजनों में शामिल रहे—पंडित दिनेश शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), पंडित अनुज शर्मा (सचिव, उत्तर प्रदेश), डॉ. प्रीति शर्मा (प्रदेश प्रवक्ता), पंडित जुगल किशोर शर्मा (अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश परशुराम सेना), पंडित हरी प्रकाश शर्मा (उपाध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश), पंडित राकेश कुमार कौशिक (मीडिया प्रभारी), पंडित महेश शर्मा (जिलाध्यक्ष, गाजियाबाद), पंडित वेदप्रकाश शर्मा (जिलाध्यक्ष, हापुड़), श्रीमती ज्योति शर्मा (महिला जिलाध्यक्ष, गाजियाबाद), श्रीमती मोहिनी शर्मा (महिला जिलाध्यक्ष, हापुड़), श्रीमती निकिता शर्मा (महिला जिलाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर), पंडित प्रभात शर्मा, पंडित तरुण शर्मा (युवा जिलाध्यक्ष, परशुराम सेना हापुड़), पंडित मनीष शर्मा (बागपत), पंडित सतीश शर्मा (जिला सचिव, गौतमबुद्धनगर), राहुल शर्मा (जिला प्रभारी, गौतमबुद्धनगर), जितेंद्र शर्मा (जिला महामंत्री, मेरठ), चरण शर्मा (विधानसभा अध्यक्ष, सरधना), पंडित रवि शंकर कौशिक (जिला उपाध्यक्ष, मेरठ), पंडित पवन शर्मा (विधानसभा उपाध्यक्ष, हस्तिनापुर), पंडित दीपक शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष, सरूरपुर), पंडित सुरेश परशुराम (ब्लॉक अध्यक्ष, रोहता), पंडित योगेश शर्मा (राजापुर ब्लॉक संगठन मंत्री, रोहता) सहित अन्य अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। महिला शक्ति की भागीदारी भी प्रमुखता से देखने को मिली, जिसमें श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती कुमुद शर्मा, कु. गुनगुन शर्मा सहित कई महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल रहीं।
यह आयोजन केवल एक कार्यालय के उद्घाटन का नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज की बढ़ती एकता, जागरूकता और संगठन की शक्ति का प्रतीक बन गया। इस समारोह ने संदेश दिया कि समाज जब संगठित होता है, तो वह अपनी पहचान और अधिकारों के लिए प्रभावशाली ढंग से खड़ा हो सकता है।

इस ऐतिहासिक क्षण ने मेरठ को ब्राह्मण समाज की चेतना और एकजुटता का केंद्र बना दिया है।
Share this content:
