तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा हमला
बिहार में इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अब समझ चुके हैं कि वे दोबारा सरकार में नहीं लौटेंगे, इसीलिए सरकारी खजाने की लूट मची हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में संगठित भ्रष्टाचार ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और जनता घूसखोरी तथा दलाली से त्रस्त हो चुकी है।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए महिला संवाद अभियान पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड, बिहार सरकार के पैसों का इस्तेमाल कर चुनाव प्रचार कर रही है। उनका दावा है कि महिला संवाद के नाम पर राज्य में बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 225 करोड़ रुपये की लागत से 600 प्रचार रथ मंगवाए गए हैं और ठेकेदारों के माध्यम से मंत्रियों को 30 फीसदी तक का कमीशन दिया जा रहा है।
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव के खर्च को जनता की जेब से निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार नए टेंडर निकाल रही है और बिहार के ठेकेदारों को दरकिनार कर ग्लोबल टेंडर के माध्यम से बाहरी लोगों को काम दे रही है। उनके अनुसार यह सबकुछ जल्दबाजी में केवल कमीशन हासिल करने के मकसद से किया जा रहा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने इसे अत्यंत गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि यह जनता के साथ अन्याय है।

Share this content: