‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली, लेकिन शो के फाइनलिस्ट तान्या मित्तल और अमाल मलिक भी किसी विजेता से कम नहीं रहे। दोनों ने पूरे सीजन दर्शकों का दिल जीता और अपनी एक खास पहचान बनाई। इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल ने घर में अपनी एंटरटेनमेंट स्किल्स से खूब सुर्खियां बटोरीं, वहीं अमाल मलिक ने भी दर्शकों को अपने व्यक्तित्व से इंप्रेस किया। यही वजह है कि दोनों ने टॉप फाइनलिस्ट के रूप में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
सीजन के दौरान एक वीकेंड का वार एपिसोड खास रहा जब टीवी क्वीन एकता कपूर ‘बिग बॉस 19’ के घर पहुंचीं। इसी दौरान उन्होंने तान्या मित्तल और अमाल मलिक को अपने नए टीवी प्रोजेक्ट का ऑफर दिया। एकता ने साफ कहा कि वह दोनों को अपनी अगली कहानी में कास्ट करना चाहती हैं। उनके इस ऐलान ने तान्या और अमाल दोनों को खुशी से भर दिया। तान्या ने इसे अपने करियर का बड़ा मौका बताया और कहा कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। हालांकि, एकता ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि उन्हें किस शो में और कब मौका मिलेगा।
इसी बीच तान्या मित्तल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। ग्वालियर की रहने वाली तान्या सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं और उनके लाखों फॉलोवर्स रोजाना उनके कंटेंट से जुड़ते हैं। ‘बिग बॉस 19’ में मिली पहचान और एकता कपूर के ऑफर के बाद फैंस को उम्मीद है कि तान्या जल्द ही टीवी स्क्रीन पर नजर आएंगी। शो नहीं जीत पाने के बावजूद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक के लिए बिग बॉस का यह सफर करियर में एक बड़ी जीत साबित हो रहा है।
Share this content:
