Battle Of Galwan: सलमान खान का बड़ा यू-टर्न! शूटिंग से ठीक पहले लिया फैसला, फौजी अवतार पर लगी ब्रेक
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर एक्शन और देशभक्ति के रंग में नजर आने वाले थे। उनकी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ था, खासकर जब फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया। लेकिन अब उनके एक फैसले ने इस एक्साइटमेंट पर पानी फेर दिया है।
‘सिकंदर’ के बाद अब ‘फौजी’ अवतार में दिखेंगे सलमान
‘सिकंदर’ की असफलता के बाद सलमान खान अब कोई भी फिल्म बेहद सोच-समझकर साइन कर रहे हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही ‘बैटल ऑफ गलवान’ में वह भारतीय सेना के शहीद कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म गलवान घाटी में चीन के साथ हुई झड़प पर आधारित है। सलमान इस फिल्म को लेकर काफी सीरियस हैं और फिजिकल ट्रेनिंग से लेकर तैयारी तक में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
मुंबई शूटिंग से ठीक पहले लिया बड़ा फैसला
1 अगस्त से मुंबई में इस फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू होना था। इसके लिए एक भव्य सेट जुलाई में ही तैयार कर लिया गया था। लेकिन शूटिंग से महज 48 घंटे पहले सलमान खान ने शूट कैंसिल कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने यह फैसला अचानक लिया और इसके पीछे की वजह प्रोडक्शन टीम ने नहीं बताई। अब मुंबई वाला शेड्यूल टल गया है और सीधे सितंबर में लद्दाख में फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
सलमान की तैयारी जबरदस्त, लेकिन फैन्स को झटका
फिल्म के लिए सलमान हाई ऑल्टीट्यूड ट्रेनिंग भी कर रहे हैं ताकि गलवान जैसी कठिन जगह पर शूटिंग के दौरान उन्हें कोई दिक्कत न हो। बावजूद इसके, मुंबई वाला शेड्यूल टलना उनके फैन्स के लिए झटका है, क्योंकि वह फिल्म के पहले लुक के बाद से ही शूटिंग की झलक का इंतजार कर रहे थे।
कौन-कौन हैं फिल्म का हिस्सा?
सलमान खान के साथ इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी, जो एक अहम भूमिका निभा रही हैं। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। मेकर्स को इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें हैं और इसे साल 2026 की शुरुआत में रिलीज किए जाने की योजना है।
अब सलमान की अगली चाल पर निगाहें
‘बैटल ऑफ गलवान’ सलमान खान की इमेज को एक नए स्तर पर ले जाने की कोशिश है। लेकिन शूटिंग में देरी के बाद अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि फिल्म का अगला शेड्यूल कब शुरू होता है और क्या सलमान इस बार तय वक्त पर शूटिंग पूरी कर पाते हैं। फैन्स को उम्मीद है कि भाईजान फौजी अवतार में नया इतिहास रचेंगे।
Share this content:
