June 10, 2026

बरेली: मैट्रिमोनियल धोखाधड़ी, दुल्हन ने 18 लाख के गहने लेकर फरार, 50 लाख की डिमांड पर परिवार में तनाव

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक अभय परमार को मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मिली दुल्हन रिया सिंह ठाकुर ने बड़ा झटका दिया। शादी के बाद कुछ ही दिन में रिया का व्यवहार बदल गया और आखिरकार 18 लाख रुपये के गहने लेकर वह घर छोड़कर फरार हो गई।

शादी 11 मार्च 2024 को बरेली के मैफेयर लॉन में हुई थी, जहां अभय ने अपना जीवन साथ निभाने की उम्मीद जताई थी। लेकिन जल्द ही छोटी-छोटी बातों पर रिया का गुस्सा बढ़ने लगा और घरेलू विवादों का सिलसिला शुरू हुआ।

12 अगस्त को जब अभय घर लौटे तो रिया और उसके गहने गायब थे। अभय जब उसे वापस लेने गए तो उसके ममेरे भाई ऋषभ चौहान ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया और अलग रहने को कहा। बाद में रिया ने 50 लाख रुपये की मांग की और धमकियां देने लगी। अभय का आरोप है कि रिया और उसका ममेरे भाई अवैध संबंधों में हैं और इसी कारण उसने शादी करके उसे धोखा दिया।

अभय ने बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रिया, उसके मामा और ममेरे भाई के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी और जबरन वसूली के मामले में जांच शुरू कर दी है। अभय न्याय की मांग कर रहे हैं और अपनी जिंदगी को बर्बाद करने वाली दुल्हन को सजा दिलाना चाहते हैं।

थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!