‘आश्रम’ की बबीता भाभी कहां हैं आजकल? त्रिधा चौधरी के ग्लैमर के आगे श्वेता तिवारी भी फेल!
वेब सीरीज ‘आश्रम’ में बबीता भाभी के बोल्ड किरदार से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। बॉबी देओल के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं त्रिधा का ग्लैमरस अवतार इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके लुक्स, फिटनेस और स्टाइल ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे चर्चित हसीनाओं की लिस्ट में शामिल कर दिया है।
त्रिधा चौधरी हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘So Long Valley’ के साथ पर्दे पर लौटी हैं। साथ ही, वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग से ज्यादा वह अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, जहां उन्हें 3.1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट करते हैं और कई फैन्स का कहना है कि उनकी फिटनेस और ग्लैमर के आगे श्वेता तिवारी भी फीकी लगती हैं।
कम ही लोग जानते हैं कि त्रिधा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘दहलीज़’ से की थी। बंगाल की रहने वाली त्रिधा हिंदी के अलावा बंगाली, मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह वरुण धवन के साथ काम करने की ख्वाहिश रखती हैं। ‘आश्रम’ में उनका किरदार आज भी लोगों को याद है और यही वजह है कि वे हर नए प्रोजेक्ट में छा जाती हैं।
Share this content:
