ईसागढ़ जनपद पंचायत की दो पंचायतो में उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार पंचायत उप निर्वाचन 2025 जनपद पंचायत ईसागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत गणेश्lखेड़ा एवं ग्राम पंचायत पिपरोल का सरपंच पद हेतु निर्वाचन दिनाक 22.7.2025 को प्रातः 7:00 से दोपहर 3:00 तक EVM द्वारा किया गया। मतदान समाप्ति पर मतदान केंद्र क्रमांक 190 गणेश खेड़ा में 92 % मतदान हुआ। मतदान केंद्र क्रमांक 191 गणेश खेड़ा पंचायत भवन में 91% मतदान हुआ। मतदान केंद्र क्रमांक 192 मुंडेरी मे 91% मतदान हुआ। मतदान केंद्र क्रमांक 208 पेपरोल मे 89% मतदान हुआ। मतदान केंद्र मांग 209 रुसल्ली में 95% मतदान हुआ। मतदान केंद्र क्रमांक 210 रामगढ़ में 89% मतदान हुआ । दोनों ग्राम पंचायत का मतदान प्रतिशत 91% रहा । जिसकी मतगणना दिनांक 26.7.2025 को शासकीय महाविद्यालय ईसागढ़ स्ट्रांग रूम पर सुबह 8.00 बजे की जाएगी।
Share this content:
