April 30, 2026

अमृता राव: ‘विवाह’ फेम अमृता राव ने बेहतरीन फिल्मों से बनाई पहचान, अब फिल्मों से दूरी के बाद फिर करेंगी वापसी

बॉलीवुड की चहेती अभिनेत्री अमृता राव आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। साल 2002 में फिल्म ‘अब के बरस’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमृता ने ‘इश्क विश्क’, ‘मैं हूं ना’, ‘विवाह’, ‘मस्ती’ और ‘जॉली एलएलबी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। लेकिन 2019 के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गईं।

हालांकि अब खबर है कि अमृता राव जल्द ही ‘जॉली एलएलबी 3’ से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाली हैं। यह उनकी वापसी का एक खास मौका माना जा रहा है।

अमृता की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुंबई के कनोसा गर्ल्स स्कूल और फिर सोफिया कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन मॉडलिंग करियर की शुरुआत के चलते बीच में पढ़ाई छोड़ दी।

अपने करियर में उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते। ‘अब के बरस’ के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला, ‘इश्क विश्क’ के लिए उन्हें आइफा और स्टारडस्ट अवॉर्ड मिला, वहीं ‘विवाह’ के लिए आनंदलोक पुरस्कार और ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ के लिए भी स्टारडस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया।

फिलहाल अमृता अपने पति और बेटे के साथ एक सादगीभरी जिंदगी जी रही हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनकी वापसी का इंतजार उनके प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!