May 6, 2026

अब अमेरिका को मारेंगे, गिन लो 5 कारण…UNSC में ईरानी राजदूत का बड़ा ऐलान

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावानी ने अमेरिका पर हमले की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि अब अमेरिका को ईरान जरूर जवाब देगा और इसके पीछे पांच ठोस कारण हैं। यह बयान अमेरिकी हमले के बाद सामने आया है, जब अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर बंकर बस्टर बम से हमला किया। इरावानी ने कहा कि यह ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन है और अमेरिका को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

इरावानी ने पहला कारण बताते हुए कहा कि अमेरिका ने एक शांतिपूर्ण देश पर बिना किसी वैध कारण के हमला किया, जबकि ईरान परमाणु प्रसार संधि का पालन कर रहा था। इसके बावजूद उस पर हमला किया गया।

दूसरे कारण में उन्होंने कहा कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में आतंकवादियों को समर्थन देता है और गाजा में हो रहे इजराइली हमलों पर खामोश रहता है। इससे अमेरिका की दोहरी नीति उजागर होती है।

तीसरे बिंदु में उन्होंने 16 जून को ओमान के मस्कट में प्रस्तावित परमाणु वार्ता का जिक्र किया और बताया कि उससे दो दिन पहले ही इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया, जिससे स्पष्ट होता है कि बातचीत से कौन भाग रहा है।

चौथे कारण में इरावानी ने कासिम सुलेमानी की हत्या को उठाया। उन्होंने कहा कि सुलेमानी ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारी थे और उनकी हत्या पूरी तरह से गलत थी।

पांचवे बिंदु में उन्होंने कहा कि ईरान शांति वार्ता की कोशिश कर रहा था, लेकिन अमेरिका को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने हमला कर दिया। अब ईरान इसका जवाब जरूर देगा।

ईरान को इस मुद्दे पर कई देशों का समर्थन भी मिला है। रूस, चीन, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ने खुलकर ईरान का पक्ष लिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे संप्रभुता पर हमला बताया है, जबकि नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका की आलोचना करते हुए ईरान के प्रति समर्थन जताया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!