लखनऊ के गोमती नगर स्थित अराविया किड्स स्कूल द्वारा वार्षिकोत्सव 2025 का आयोजन रविवार, 14 दिसंबर को शिवम मैरिज लॉन, विनय खण्ड-3 में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का सुंदर समन्वय नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश सनातनी के द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हुआ इसके बाद इसके बाद स्कूल के बच्चों ने नृत्य, गीत, नाट्य प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, और कार्यक्रम के अंत में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख कवियों ने अपनी कविताओं से दर्शको को मंत्र मुग्ध कर दिया।

बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने यह साफ कर दिया कि स्कूल न सिर्फ शिक्षा बल्कि सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। अभिभावकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मुकेश सनातनी ने बच्चों के द्वारा दी गई प्रस्तुतियां की प्रशंसा करते हुए कहा की आज के समय मे शिक्षा के साथ संस्कार देना बेहद ही आवश्यक है और इस तरह के आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है उन्होंने स्कूल प्रबंधन और बच्चों के प्रयासों को भी सराहा साथ ही अभिभावकों को संबोधित करते हुए श्री सनातनी जी ने कहा यदि आप भविष्य मे वृद्ध आश्रम के दंश को नही झेलना चाहते हो तो आज से ही अपने नौ निहालो मे शिक्षा के साथ-साथ सनातन परंपरा और संस्कारों का भी विकास सुनिश्चित करो।

इस दौरान कार्यक्रम में संगठन की कोषाअध्यक्ष साधना सनातनी, राष्ट्रीय प्रदेश सयोजक कुलदीप सनातनी, अनिल सनातनी (जिला सहसंयोजक), पवन सनातनी (नगर उपाध्यक्ष), दुर्गेश सनातनी (जिला अध्यक्ष) और विनय सनातनी (प्रखंड अध्यक्ष) सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ संस्कार देना बेहद आवश्यक है और ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों को भी सराहा।

कार्यक्रम में अराविया किड्स स्कूल के प्रबंधक श्री प्रवेश श्रीवास्तव ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

वार्षिकोत्सव के समापन पर बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया और अभिभावकों ने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था व आयोजन की खुले दिल से सराहना की। कुल मिलाकर अराविया किड्स स्कूल का वार्षिकोत्सव 2025 एक यादगार आयोजन रहा, जिसने बच्चों, अभिभावकों और समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

Share this content:
