AI से बनाया गया ओडिशा CM का अश्लील वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का एक अश्लील और मॉर्फ किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। रायगढ़ा जिले के केउटागुड़ा निवासी किशोर कौशल्या ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर यह वीडियो तैयार किया था और फेसबुक पर पोस्ट किया।
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि वीडियो जानबूझकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के इरादे से बनाया गया था। शिकायत मिलते ही साइबर यूनिट ने फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा से संपर्क कर वीडियो हटवाया और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। किशोर एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था।
उसके खिलाफ BNS, आईटी एक्ट 2000 और महिला अशोभनीय चित्रण (प्रतिबंध) अधिनियम, 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे भुवनेश्वर की SDJM कोर्ट में पेश किया गया।
क्राइम ब्रांच ने चेतावनी दी है कि AI और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share this content:
