41 की उम्र में दोबारा मां बनने जा रहीं गौहर खान, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर पति जैद दरबार संग दी खुशखबरी
एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर से खुशखबरी के साथ सुर्खियों में हैं। 41 साल की उम्र में वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। गौहर ने अपने पति जैद दरबार के साथ सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर करते हुए यह बड़ी खबर अपने फैंस के साथ साझा की है।
गौहर खान और जैद दरबार अक्सर अपनी जिंदगी के खास पल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और इस बार भी उन्होंने अपने फैंस को अपने इस नए सफर का हिस्सा बनाया है। वीडियो में यह कपल इंग्लिश सॉन्ग पर थिरकता नजर आ रहा है और अंत में गौहर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं। दोनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा है।
गौहर की इस वीडियो को फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि गौहर खान फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रही हैं और प्रेग्नेंसी में भी वह अपने स्टाइल और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत रही हैं।
यह दूसरी बार है जब गौहर और जैद माता-पिता बनने जा रहे हैं। इससे पहले अप्रैल 2023 में इस कपल ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया था। अब एक बार फिर से दोनों अपने परिवार में नन्हा मेहमान लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
Share this content:
