April 17, 2026

विश्व हिंदू परिषद बहराइच की बैठक में रामजन्मोत्सव की भव्य तैयारियों पर चर्चा

बहराइच, 3 अप्रैल: विश्व हिंदू परिषद बहराइच की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के विभाग अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार दूबे के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तरुण सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री बृज किशोर शुक्ला ने किया। इस बैठक में आगामी रामजन्मोत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज के सानिध्य में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सिद्धनाथ मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा, घंटाघर होते हुए पीपल तिराहा तक पहुंचेगी और फिर वापस श्री सिद्धनाथ मंदिर पहुंचेगी। वहां पर महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

शोभायात्रा को और भव्य बनाने के लिए इसमें डीजे, विभिन्न देवताओं के स्वरूपों की झांकियां, रथ, घोड़े आदि शामिल किए जाएंगे। यह शोभायात्रा हिंदू समाज की आस्था एवं निष्ठा का प्रतीक होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए हिंदू समाज के सभी वर्गों एवं वैचारिक संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर प्रांत सह समरसता प्रमुख राजकुमार सोनी, प्रांत मातृशक्ति सहसंयोजिका श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, विभाग अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार दूबे, विभाग संयोजिका श्रीमती अरुणलता श्रीवास्तव, जिला मंत्री बृज किशोर शुक्ला, जिला सेवा प्रमुख सत्यदेव गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष पंकज रस्तोगी, नगर सहमंत्री अशोक जी सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू परिषद की इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामजन्मोत्सव का यह आयोजन भव्य और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न हो, जिससे समाज में धार्मिक चेतना जागृत हो और सनातन संस्कृति की गौरवमयी परंपरा को बल मिले।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!