April 18, 2026
IMG-20250420-WA0002-768x668-1

मेष राशि,कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय न लें

सुबह की शुरुआत होली के उत्साह और सामाजिक मेलजोल के साथ होगी क्योंकि चंद्रमा आपके पांचवे घर में रहेंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके छठे भाव (रोग, ऋण और शत्रु) में चले जाएंगे, जिससे आपका ध्यान स्वास्थ्य, पेंडिंग काम और अनुशासन की ओर बढ़ेगा। मेष राशि वाले आज अपना काम पूरा करने के जोश में रहेंगे। आपके स्वामी मंगलदेव, राहु के प्रभाव में हैं, इसलिए कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय न लें और सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद रखने से बचें। संबंधों में शुक्र और शनि की उपस्थिति थोड़ी गंभीरता लाएगी, जहां आप शांति और समय बिताने को प्राथमिकता देंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से, होली के भारी खान-पान के बाद पाचन और पेट का ख्याल रखना जरूरी है!

 

वृषभ राशि, हॉबीज को समय देने के लिए दिन शुभ है

चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके चौथे भाव में रहेंगे, जिससे आप घर और माँ संबंधी बातों पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके पांचवें भाव (विद्या, बुद्धि और संतान) में चले जाएंगे। यह गोचर रचनात्मक कार्यों और अपनी हॉबीज को समय देने के लिए बहुत शुभ है। आपका राशि स्वामी शुक्र, शनिदेव के साथ ग्यारहवें भाव में है, जो बताता है कि आपके मित्र और सामाजिक नेटवर्क आपकी तरक्की में सहायक होंगे। हालांकि,करियर भाव में वक्री बुध के कारण ऑफिस के ग्रुप्स पर कोई भी मैसेज सोच-समझकर भेजें। संबंधों में आज आप केवल मस्ती नहीं, बल्कि भविष्य के लिए ठोस वादे करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से गले और ठंडे पानी के सेवन का ध्यान रखें।

 

मिथुन राशि,काम में परफेक्शन लाने की जरूरत है

चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके तीसरे भाव (पराक्रम और संचार) में रहेंगे, जिससे आज आपका मन अपने छोटे भाई-बहनों के प्रति जा सकता है। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके चौथे भाव (सुख और माता) में चले जाएंगे, जिससे आपका ध्यान घर की शांति और साफ-सफाई पर केंद्रित होगा। आपकी राशि में वक्री गुरु होने के कारण धन का आगमन थोड़ा धीमा रह सकता है, इसलिए भारी खर्च से बचें। करियर में शुक्र-शनि की स्थिति बताती है कि आपको अपने काम में परफेक्शन लाने की जरूरत है। वक्री बुध के कारण यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और किसी अनजान से बहस न करें। स्वास्थ्य के लिहाज से नसों और फेफड़ों का ध्यान रखें

 

कर्क राशि,आप ज्यादा सक्रिय महसूस करेंगे

चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके दूसरे भाव में रहेंगे, जिससे सुबह के समय आपका ध्यान आज अपने वित्त संबंधी विषयों पर जा सकता है। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके तीसरे भाव (पराक्रम और संचार) में चले जाएंगे, जिससे भाई-बहनों के साथ संवाद बढ़ेगा और आप ज्यादा सक्रिय महसूस करेंगे। आपके आठवें भाव में मंगल, राहु और वक्री बुध की उपस्थिति अचानक खर्च या गुप्त तनाव दे सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को दोबारा जांच लें। संबंधों में आप पार्टनर से एक गहरा और सच्चा साथ चाहेंगे। करियर में आज का दिन रिसर्च और भविष्य की प्लानिंग के लिए श्रेष्ठ है। हेल्थ के लिए धूल और रंगों से होने वाली एलर्जी से सावधान रहें।

 

सिंह राशि,फाइनेंशियल सेविंग्स को लेकर गंभीर होंगे

चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके लग्न में रहेंगे, जिससे आपका ध्यान आज अपने ऊपर और अपने सामाजिक परिवेश पर रहेगा। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके दूसरे भाव (धन और परिवार) में चले जाएंगे, जिससे आप अपने बजट और फाइनेंशियल सेविंग्स को लेकर गंभीर होंगे। आपके सातवें भाव में सूर्य, मंगल और राहु की मौजूदगी पार्टनर के साथ ईगो के टकराव का संकेत दे रही है, इसलिए शांत रहना ही फायेदमंद है। करियर में साथियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें, क्योंकि आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। हेल्थ के लिए आंखों और गले का ध्यान रखें और बहुत ज्यादा ठंडी चीजों से परहेज करें।

 

वृश्चिक राशि,अच्छी खबर मिल सकती है

चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिससे प्रोफेशनल प्रतिष्ठा पर ध्यान रहेगा। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके ग्यारहवें भाव (लाभ और मित्र) में चले जाएंगे। यह गोचर आपके सामाजिक नेटवर्क को मजबूत करेगा और पुराने संपर्कों से लाभ दिला सकता है। आपके चौथे भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष प्रभाव घर में तनाव पैदा कर सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। करियर में आज नेटवर्किंग का सहारा लें; मीडिया और मार्केटिंग वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक रूप से रुका हुआ पैसा मिलने में समय लग सकता है, लेकिन नए अवसर सामने आएंगे।

 

धनु राशि,सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है

चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके नौवें भाव में रहेंगे, जिससे मन में नए और बड़े विचार आएंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके दसवें भाव (कर्म) में चले जाएंगे। यह गोचर आपको प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को पूरी कुशलता से निभाने के लिए प्रेरित करेगा। आपके तीसरे भाव में वक्री बुध संचार में गड़बड़ी कर सकता है, इसलिए सोशल मीडिया या ईमेल पर कुछ भी लिखने से पहले दो बार सोचें। करियर के लिहाज से इमेज सुधारने और नई रणनीतियां बनाने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक रूप से घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के लिए कंधो और हाथों के दर्द का ख्याल रखें।

 

कुंभ राशि,अपने कीमती सामान का ध्यान रखें

चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके सातवें भाव (अपनी राशि) में रहेंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके आठवें भाव (परिवर्तन और शोध) में चले जाएंगे। आपकी राशि में बैठे ग्रहों के कारण आप बहुत एनर्जेटिक महसूस करेंगे, लेकिन मंगल-राहु का प्रभाव आपको चिड़चिड़ा भी बना सकता है। करियर में आज नए काम शुरू करने के बजाय पुराने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से आज कोई बड़ा जोखिम न लें और अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। संबंधों में पार्टनर के साथ थोड़ा गैप महसूस हो सकता है, जहां ईमानदारी सबसे ज्यादा जरूरी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द और आंखों की जलन के प्रति सावधान रहें।

 

मीन राशि,आर्थिक रूप से अचानक खर्च के योग हैं

चंद्रदेव दिन की शुरुआत में आपके छठे भाव में रहेंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके सातवें भाव (साझेदारी और विवाह) में चले जाएंगे। यह गोचर पहले आपको एकांत में विचार और फिर दूसरों के साथ तालमेल बिठाकर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। आपकी राशि में स्थित शुक्र और शनि आपको रिश्तों में समझदारी देंगे। करियर में आप पर्दे के पीछे रहकर काम करना पसंद करेंगे, जो कला और लेखन के क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। वक्री बुध के कारण जानकारी अधूरी हो सकती है, इसलिए किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी रिसर्च करें। आर्थिक रूप से अचानक खर्च के योग हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य के लिए इन्फेक्शन और पैरों की थकान का ध्यान रखें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!