May 1, 2026

मेष राशि- रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक संकट आपको परेशान कर सकता है। यदि आप किसी नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो वह आपको मिल सकती है। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है तो जल्दबाजी में न लें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने जीवनसाथी का परिचय परिजनों से करा सकते हैं।

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

 

वृषभ राशि- यदि आप अपने व्यापार को लेकर कोई नई योजना बना रहे हैं तो वह आज पूरी हो सकती है, जिससे आपको और आपके व्यापार को लाभ होगा। आज कोई पुराना मित्र आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, लेकिन इन सबके बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है, यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, नहीं तो बेवजह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में आज बच्चे आपकी मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

 

मिथुन राशि- आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। दफ्तर में आज आपको अपने साथी कर्मचारियों से कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन परेशान न हों, छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना सीखें। आज आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए धन की कमी हो सकती है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

 

कर्क राशि- आज का दिन आपके व्यापार के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज दफ्तर में आपको अपने भाई की सलाह की जरूरत पड़ेगी और वाणी की कोमलता से आज आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं का प्रसार कर सकते हैं। आज आपको मातृ पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से किसी काम को लेकर अटके हुए हैं तो उन्हें आपको पूरा करना होगा। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं और शाम को उन्हें घुमाने ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाए।

 

सिंह राशि- आज अचानक किसी पुराने मित्र को लेकर आप बेवजह उलझ सकते हैं। अगर आज आप कहीं दूर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास मजबूत होगा। आज शाम के समय आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। भाई बहनों से संबंधों में मधुरता आएगी। यदि आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होता है तो उससे बचना ही बेहतर होगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

 

कन्या राशि- आज आपको व्यावसायिक प्रतिष्ठा का भी लाभ दिखाई दे रहा है। आज आपके शत्रुओं की संख्या भी बढ़ सकती है। आज आय के नए स्रोत बनते नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, अन्यथा बेवजह का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अधिकारियों का पूरा सहयोग रहेगा। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जाप करें।

 

वृश्चिक राशि- आज आपका मनोबल ऊंचा दिखाई देगा क्योंकि आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिस पर आपका धन भी खर्च होगा। किसी रुकी हुई व्यावसायिक योजना को भी आज बल मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। अगर आपका निवेश से जुड़ा व्यापार है तो आज आपको कुछ बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आज आपको संतान के विवाह से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो जल्दबाजी में न लें।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाये।

 

धनु राशि- विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहे प्रयासों में मेहनत की जरूरत है। यदि आपके परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो वह आज फिर से सिर उठा सकता है, लेकिन आपको अपने माता-पिता की सलाह से इसे खत्म करना होगा, अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है। नौकरी में आज कुछ साथी कर्मचारी आपके लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपने कारोबार की गति को तेज करने के लिए आप किसी वरिष्ठ अधिकारी से सलाह लेंगे, जिनकी सलाह ठीक रहेगी।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

 

मकर राशि- प्रयासों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज दोपहर के समय व्यापार से जुड़ी कोई सूचना आपको मिल सकती है, जिसके लिए आपको थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज पार्टनरशिप की मदद से आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जो भविष्य में आपके कारोबार को ऊंचाई पर ले जाएगी। अगर आज आप किसी के साथ पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो इससे सावधान रहें। ससुराल पक्ष से चली आ रही परेशानी आज जीवनसाथी के सहयोग से समाप्त होगी।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

 

कुंभ राशि- आज के दिन आप संतान के दायित्व की पूर्ति कर सकते हैं, यदि आप कला से संबंधित कार्य करते हैं तो आज आप कुछ अधिक व्यस्त रहेंगे और इस वजह से शाम के समय थकान महसूस करेंगे। आज किसी के सहयोग से आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ निवेदन कर सकते हैं। यदि आज आपकी नौकरी और व्यापार में विवाद की स्थिति बनती है तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

 

मीन राशि- आप कहीं पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी समय निकाल पाएंगे। बड़ों के सहयोग से आज आपको संपत्ति में लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है और आप अपने व्यवसाय के लिए कोई यात्रा भी कर सकते हैं, लेकिन आज आंखों की कोई समस्या आपके पिता को परेशान कर सकती है, इसलिए सावधान रहें । संतान को सामाजिक कार्य करता देख मन में हर्ष की अनुभूति होगी।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!