Aaj Ka Rashifal 27 July 2025 :
मेष राशि से आज पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर करना शुभ फलदायी होगा। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट या लाभदायक मौका मिल सकता है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपका मान सम्मान भी बढेगा। आज आपको अपने निवेश में भी अच्छा मुनाफा मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ पाने का मौका मिल सकता है। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे और अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ सुखद और प्यार भरे पल भी बिता पाएंगे। आज आपको दिन भर प्रसन्नता और सफलता मिलने का योग बना रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। और लव लाइफ में भी आप खुशियां पाएंगे।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ फलदायी होगा।
वृषभ राशि, के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप आज कोई नया काम शुरू कर सकते है। आपके काम की आज तारीफ भी हो सकती है। आपको अपनी सोच और सकारात्मक व्यवहार का भी फायदा मिलेगा। आज आपको अपने कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन यह सब आपके लिए फलदायी साबित होगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आज आपको अपने प्रियजनों और परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आप आज भगवान शिव का अभिषेक करें।
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने काम के साथ ही साथ किसी सगे संबंधी के लिए भी समय और धन खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही सितारे कहते हैं,आपको अपने काम में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको पैसों से जुड़े मामलों को लेकर भी सावधान रहना होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य, विशेषकर अपने खान-पान पर भी ध्यान देना होगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि, आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आपको आज अपनी कोई चाहत और शौक पूरा करने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें साथ ही राहु के मंत्र का जप करें।
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने काम में सफल होंगे और आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार में भी अच्छी प्रगति का मौका मिल सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा लेकिन आपको वाणी पर संयम रखना होगा। आप आज मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले पाएंगे। जो लोग प्रॉपर्टी से संबंधी कोई काम करने जा रहे हैं तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और दामोदराष्टकम का पाठ करें।
सिंह राशि में आज धन योग बनने से सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन साथ में ग्रहण योग होने से बचत मुश्किल से हो पाएगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। मानसिक उलझन और परेशानी बनी रह सकती है। आपको अपने परिवार और दोस्तों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। लव लाइफ में आज आप साहसिक फैसला ले सकते हैं। प्रेमी के साथ आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप आज वाहन और बिजली के उपकरण पर धन खर्च कर पाएंगे। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य को कुंकुम मिले जल से अर्घ्य दें।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होगा। अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके रिश्तेदारों की वजह से आपको आज कुछ परेशानी हो सकती है। वैसे आज आपका दिन अपने पार्टनर के बहुत अच्छा बीतेगा। आज आपको अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। आपको आज किसी की बातों में आकर कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको अपने रिश्तेदारों से सहयोग और उपहार मिल सकता। कोई अच्छी खबर मिलने से आप प्रसन्न और संतुष्ट रहेगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। अपने काम में लगन और मेहनत से आप लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी और आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। शाम के समय आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हे।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज भाग्य अपनी मेहनत से बढ़कर लाभ दिलाएगा। लेकिन आज आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा और हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको सफलता के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। अपने किसी शौक को पूरा करने में आप आज सफल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। पड़ोसियों से भी आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को रोटी गुड़ खिलाएं।
मकर राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट या काम की जिम्मेदारी लेने का मौका मिल सकता है। आपके कार्य व्यापार में धन कमाने के कई रास्ते खुलेंगे और आप अपने काम में सफलता हासिल करेंगे। आज का दिन आपके लिए रोमांस और रोमांच से भरा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना चाहिए। सुसराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित कर
कुंभ राशि वालों के लिए आज रविवार का उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। पारिवारिक मामलों में किसी संबंधी की बातों और व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको फायदा होगा लेकिन आपको अपने खर्च पर आज नियंत्रण रखना होगा क्योंकि कुछ अनचाहे खर्च आज होने के योग बने हैं। साथ ही अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। आपकी कोई दबी हुई समस्या आज उभर सकती है। वाहन और घरेलू जरूरतों पर धन खर्च होने का योग बना है।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपको कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। आपका वैवाहिक जीवन भी प्रेम से भरपूर रहेगा। आपके काम की सराहना होगी और आपके समय प्रबंधन से आपको फायदा हो सकता है। सलाह है उतावलेपन में कोई भी फैसला और काम न करें।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा आराधना करें।
Share this content:
