April 22, 2026

मेष राशि – उतावलेपन से नुकसान हो सकता है

मेष राशि से आज सूर्य का दूसरे भाव में और राशि स्वामी मंगल का चतुर्थ भाव में गोचर करना लाभदायक लेकिन तनावपूर्ण भी रहेगा। आपको आज कार्यस्थल पर संयमित और व्यावहारिक होकर काम करना होगा। जल्दबाजी में किया गया कोई भी कार्य नुकसानदायक हो सकता है। धन संबंधी मामलों में आज आप अधिक सक्रिय रहेंगे और अधिक लाभ की चाह में कुछ गलतियां भी कर सकते हैं। अतः धन के पीछे भागने से बचें। सलाह है कि आज किसी भी प्रलोभन से दूर रहें। अगर आप सरकारी क्षेत्र में या दीर्घकालीन निवेश करते हैं तो वहां से आपको लाभ हो सकता है। खानपान को लेकर लापरवाही से बचें। शाम के समय थकान महसूस हो सकती है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर और शहद का भोग लगाएं।

 

वृषभ राशि – दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा

आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको रोमांचक कार्य करने का अवसर मिलेगा। कमाई में वृद्धि होगी और आप जोश तथा उत्साह से भरपूर रहेंगे। दिन का पहला भाग नई संभावनाओं से युक्त रहेगा। कार्य के प्रति आपकी गंभीरता आपको लाभ दिलाएगी। किसी परिचित से अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है। दोपहर तक धन का प्रवाह सामान्य रहेगा, पुराने कार्यों से लाभ होगा। दोपहर के बाद कार्य में अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें, जीवनसाथी से मतभेद की आशंका है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।

 

मिथुन राशि – दिन का पहला भाग लाभदायक

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी राशि में गुरु का गोचर हो रहा है, जिससे आपकी रुचि धर्म और अध्यात्म में बढ़ेगी। दिन के पहले भाग में लाभदायक प्रस्ताव मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं, अन्यथा विरोधी अवसर का लाभ उठा सकते हैं। दोपहर बाद लिया गया कोई निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। अटके आर्थिक लेनदेन आज पूरे हो सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।

 

कर्क राशि – दिन कुछ उलझा हुआ प्रतीत हो सकता है

कर्क राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत कुछ उलझनों भरी हो सकती है। मन में अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। जो काम करना चाहेंगे, उसके अनुकूल परिस्थितियां नहीं मिलेंगी जिससे निराशा संभव है। धैर्य बनाए रखें। दोपहर बाद स्थितियां अनुकूल होंगी। अधूरे कार्यों को पूरा करें और नए कार्य शुरू करने से बचें। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और दोपहर बाद समस्याओं का समाधान संभव है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक करें।

 

सिंह राशि – अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा

सिंह राशि के लिए आज का दिन करियर में प्रगति का है। सूर्य वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में पिता या वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का उपयोग कर पाएंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

 

कन्या राशि – मिश्रित फलदायी रहेगा दिन

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दिन की शुरुआत में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन दोपहर बाद लापरवाही से नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे, लेकिन आलस के कारण कार्यों में देरी होगी। कारोबार में दोपहर के बाद लाभ मिल सकता है। बच्चों से खुशी प्राप्त होगी, भावुकता हावी रह सकती है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाएं।

 

तुला राशि – नए स्रोत से कमाई हो सकती है

तुला राशि में आज गुरु का गोचर भाग्य भाव में है, जिससे धार्मिक भावनाएं और करुणा जागृत होंगी। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक रूप से नए स्रोतों से आय हो सकती है। जोखिम से बचें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं और तुलसी की मंजरी अर्पित करें।

 

वृश्चिक राशि – लाभ के मौके मिलेंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। नई आय के स्रोत मिल सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और मित्रों से भी मदद मिलेगी। निवेश योजनाओं में धन लगाना आज लाभदायक हो सकता है। शिक्षा व प्रतियोगिता में भी दिन अनुकूल है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

 

धनु राशि – वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा

धनु राशि के जातकों को आज वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। दिन का दूसरा भाग अधिक शुभ रहेगा, अतः बड़े निर्णय दिन के उत्तरार्ध में लें। किसी की बातों में आकर निवेश से बचें। विरोधियों से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

 

मकर राशि – आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें

मकर राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। धन से संबंधित मामलों में जोखिम न लें। अन्य क्षेत्रों में सम्मान मिलेगा। वरिष्ठ का सहयोग कुछ राहत देगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें और दिनचर्या संतुलित रखें।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद को अन्न दान करें।

 

कुंभ राशि – काम सुचारु रूप से चलेगा

कुंभ राशि के लिए पंचम भाव में गुरु का गोचर लाभदायक रहेगा। शिक्षा, परिवार और स्वास्थ्य में सुधार होगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पारिवारिक सामंजस्य और प्रेम जीवन में सुख मिलेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। दामोदराष्टकम का पाठ करें।

 

मीन राशि – बुद्धि और व्यावहारिकता का लाभ मिलेगा

मीन राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन मानसिक उलझनें बनी रह सकती हैं। दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल रहेगा। आपको रचनात्मक कार्यों का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करें और पीले चंदन का तिलक लगाएं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!