Aaj ka Panchang- 15 May 2025
आज की तिथि वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया, दिन गुरुवार, विक्रम संवत् 2082, शक संवत 1947, तथा राष्ट्रीय मिति वैशाख 25 है। आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो अगले दिन प्रातः 4:03 बजे तक मान्य रहेगी, इसके उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा।
सौर मास के अनुसार आज ज्येष्ठ मास प्रविष्टि का दूसरा दिन है। हिजरी पंचांग के अनुसार आज 16 जिल्काद 1446 हिजरी है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार आज की अंग्रेजी तिथि 15 मई 2025 है।
सौर स्थिति और ऋतु
सूर्य वर्तमान में उत्तरायण में तथा उत्तर गोलार्ध में संचरण कर रहा है। इस समय ग्रीष्म ऋतु का प्रभाव है।
नक्षत्र व योग
आज ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 2:08 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात मूल नक्षत्र प्रारंभ होगा।
योग की बात करें तो प्रातः 7:02 बजे तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग का आरंभ होगा।
आज वणिज करण दोपहर 3:17 बजे तक रहेगा, उसके बाद बव करण का आरंभ होगा।
चंद्रमा की स्थिति
आज चंद्रमा दोपहर 2:08 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेगा, तत्पश्चात धनु राशि में गोचर करेगा।
सूर्योदय एवं सूर्यास्त
सूर्योदय: प्रातः 5:30 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:04 बजे
शुभ मुहूर्त (15 मई 2025)
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:07 से 4:49 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:33 से 3:28 बजे तक
निशीथ काल: रात्रि 11:57 से 12:38 बजे तक
गोधूलि बेला: सायं 7:04 से 7:25 बजे तक
अशुभ मुहूर्त (15 मई 2025)
राहुकाल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
गुलिक काल: प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक
यमगंड काल: प्रातः 6:00 से 7:30 बजे तक
अमृत काल: प्रातः 5:30 से 7:12 बजे तक
दुर्मुहूर्त काल: प्रातः 10:02 से 10:56 बजे तक
आज का विशेष उपाय
आज भगवान श्रीविष्णु की आराधना अत्यंत फलदायी रहेगी। उनके मंत्रों का जाप करें, विशेष रूप से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप कम से कम 108 बार करें। साथ ही पीले पुष्प और तुलसीदल अर्पित करें।
Share this content:
