April 30, 2026

(Aaj Ka Panchang), 20 जुलाई 2025 :

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 29, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्णा दशमी, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 05, मुहर्रम 24, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 20 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दशमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 14 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

 

कृतिका नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 54 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग रात्रि 09 बजकर 48 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 14 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 06 बजकर 12 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

 

सूर्योदय का समय 20 जुलाई 2025 : सुबह में 5 बजकर 36 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 20 जुलाई 2025 : शाम में 7 बजकर 19 मिनट पर ।

 

आज का शुभ मुहूर्त 20 जुलाई 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक।

 

आज का अशुभ मुहूर्त 20 जुलाई 2025 :

शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 5 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक। भद्राकाल का सुबह में 5 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 12 मिनट तक।

 

आज का उपाय : आज आदित्यहृदय स्रोत का पाठ कम से कम 2 बार करें और भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!