ऋषिकेश में तीन दिवसीय सुंदरकांड महा अभियान का होगा आयोजन, सपना गोयल की अगुआई में जुटेंगे श्रद्धालु

लखनऊ। सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और राष्ट्र उत्थान के उद्देश्य से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान “सुंदरकांड महा अभियान, भारत वर्ष की बने पहचान” के अंतर्गत ऋषिकेश में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। सपना गोयल की अगुआई में आयोजित इस तीर्थयात्रा के दौरान 18, 19 और 20 नवंबर 2026 को ऋषिकेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 नवंबर को शाम पांच बजे जानकी झूला घाट, 19 नवंबर को सुबह 11 बजे त्रिवेणी घाट तथा 20 नवंबर को सुबह 11 बजे परमार्थ निकेतन के समीप सामूहिक सुंदरकांड का पाठ होगा। इस आयोजन के तहत 19 और 20 नवंबर को आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में विशेष वृहद धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। अभियान का उद्देश्य धार्मिक आस्था को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामूहिक आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

ऋषिकेश तीर्थयात्रा के दौरान सपना गोयल की उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर से भी मुलाकात हुई। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने सुंदरकांड महा अभियान की सराहना करते हुए इसे सनातन संस्कृति और धार्मिक जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल बताया। सपना गोयल की ओर से उन्हें भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी का स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मुलाकात के दौरान अभियान के उद्देश्यों और इसके व्यापक सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर भी चर्चा हुई।

आंवला नवमी और हरिप्रबोधिनी एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन

सपना गोयल ने बताया कि 18 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी का पावन पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ‘अक्षय’ का अर्थ अविनाशी होता है और इस दिन किए गए धार्मिक अनुष्ठानों एवं पुण्य कार्यों का फल अक्षय माना जाता है। वहीं 20 नवंबर को हरिप्रबोधिनी एकादशी का पावन अवसर है, जो देवशयनी एकादशी से प्रारंभ हुए चार माह के चातुर्मास काल के समापन का प्रतीक है। इन विशेष धार्मिक तिथियों के बीच ऋषिकेश की पावन भूमि पर लगातार तीन दिनों तक सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। उनका कहना है कि ऐसे सामूहिक धार्मिक अनुष्ठान व्यक्ति की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और धार्मिक एकजुटता को भी मजबूत करते हैं। तीनों दिनों में होने वाले सुंदरकांड पाठ के माध्यम से नकारात्मक शक्तियों के क्षय और सकारात्मक ऊर्जा के विस्तार का संकल्प लिया गया है।

भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करना है सपना गोयल का लक्ष्य

सपना गोयल ने स्पष्ट किया कि उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य संतों और ऋषियों की पावन भूमि भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित होते देखना है। इसी राष्ट्रव्यापी संकल्प की पूर्ति के लिए ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति के माध्यम से बिना किसी सरकारी अथवा निजी आर्थिक सहयोग के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला संचालित की जा रही है। इस अभियान की शुरुआत 10 मार्च 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ के झूलेलाल घाट से हुई थी, जहां सपना गोयल के नेतृत्व में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ के भव्य अनुष्ठान में सहभागिता की थी। इसके बाद 23 जून 2024 को पावन तीर्थ नैमिषारण्य में भी पांच हजार महिलाओं की सहभागिता के साथ भव्य सामूहिक सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन किया गया। इन आयोजनों ने महिला शक्ति की धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक सहभागिता को एक नई पहचान देने का कार्य किया।

देश के प्रमुख तीर्थस्थलों पर पहुंच चुका है सुंदरकांड महा अभियान

सुंदरकांड महा अभियान के अंतर्गत देश के अनेक प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थलों पर भव्य सामूहिक पाठ आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हरिद्वार की हर की पौड़ी, रुड़की का महादेव मंदिर, चित्रकूट के पावन रामघाट, प्रयागराज स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर तथा कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगाजी घाट परिसर में आयोजित सुंदरकांड पाठ प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थली मंदिर परिसर में डेढ़ हजार से अधिक मातृशक्तियों ने एक साथ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया था। वहीं 11 सितंबर 2024 से अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि परिसर में मासिक सुंदरकांड पाठ की परंपरा भी प्रारंभ की गई है।

स्थलों को सामूहिक भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने के साथ मातृशक्ति की भागीदारी को भी नई दिशा दे रहा है। ऋषिकेश में प्रस्तावित तीन दिवसीय आयोजन को इसी व्यापक अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। अभियान का मूल संदेश है कि सामूहिक भक्ति, सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र के आध्यात्मिक उत्थान के संकल्प के साथ भारत को विश्व पटल पर पुनः गौरवशाली पहचान दिलाई जाए।

Share this content:

About The Author

You may have missed