मशहूर ब्रांड मिनी ने लखनऊ में प्रवेश किया: बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया ने यूपी में अपनी मौजूदगी को और बनाया सशक्त

लखनऊ। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने राजधानी लखनऊ में MINI ब्रांड की शुरुआत के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। रीटेल नेक्स्ट यूनिट स्पीड मोटरवैगन के माध्यम से अब BMW, MINI और BMW Motorrad तीनों ब्रांड एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इससे लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को प्रीमियम कारों, मोटरसाइकिलों और आधुनिक मोबिलिटी से जुड़े उत्पादों के साथ बिक्री, सर्विस और आफ्टर-सेल्स सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर MINI Cooper Oxford Edition का नेशनल लॉन्च भी किया गया। कंपनी ने इस नए एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 55.50 लाख रुपये रखी है। MINI Cooper Oxford Edition को ब्रांड की ब्रिटिश विरासत, विशिष्ट डिजाइन और आकर्षक स्टाइल को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

MINI Cooper Oxford Edition में ब्रांड की ब्रिटिश जड़ों को खास अंदाज में प्रदर्शित किया गया है। MINI Cooper 3-Door के इस नए एडिशन में मशहूर यूनियन जैक डिजाइन को शामिल किया गया है, जो इसकी पहचान को और खास बनाता है। यह मॉडल इंडिगो सनसेट ब्लू और चिली रेड, दो रंगों में उपलब्ध होगा। इसके साथ दिए गए व्हाइट मिरर कैप्स कार के बाहरी लुक को आकर्षक कंट्रास्ट देते हैं और MINI की पुरानी कारों की डिजाइन विरासत की याद दिलाते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह एडिशन अपने अनूठे लुक, दमदार परफॉर्मेंस और अलग पहचान के जरिए उन ग्राहकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से पेश किया गया है, जो अपनी पसंद और व्यक्तित्व को अपनी कार के माध्यम से जाहिर करना चाहते हैं।

लखनऊ के प्रीमियम ऑटोमोबाइल बाजार पर कंपनी की नजर

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसीडेंट एवं सीईओ हरदीप सिंह ब्रार ने कहा कि लखनऊ लक्जरी वाहनों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहां ग्राहक ऐसे ब्रांड पसंद करते हैं जो उनके व्यक्तित्व और आकांक्षाओं के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से BMW अपने प्रीमियम उत्पादों, ग्राहकों के लिए विशेष अनुभवों और स्थानीय स्तर पर मजबूत मौजूदगी के माध्यम से इस बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। ब्रार के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लक्जरी इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में कंपनी की अग्रणी स्थिति आधुनिक और टिकाऊ मोबिलिटी के प्रति ग्राहकों की बढ़ती रुचि तथा उसके इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि MINI अपनी खास स्टाइलिंग, दमदार परफॉर्मेंस और विशिष्ट पहचान के कारण लखनऊ के ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प है। स्पीड मोटरवैगन के साथ साझेदारी से ग्राहकों को BMW, MINI और BMW Motorrad के उत्पादों के साथ व्यक्तिगत सहायता तथा वाहन स्वामित्व से जुड़ी सुविधाएं भी एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।

MINI के जुड़ने से स्पीड मोटरवैगन के पोर्टफोलियो को मिला नया आयाम

स्पीड मोटरवैगन के डीलर प्रिंसिपल दिविज नरैन ने कहा कि लखनऊ में MINI का प्रवेश कंपनी और क्षेत्र के ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि BMW की आधुनिक लक्जरी और BMW Motorrad की आजादी एवं रोमांच से जुड़ी पहचान के साथ MINI का जुड़ना कंपनी के पोर्टफोलियो को नया आयाम देता है। स्पीड मोटरवैगन की टीम ग्राहकों को उत्पादों की जानकारी देने, विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराने और बेहतर आफ्टर-सेल्स सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य तीनों ब्रांडों के ग्राहकों और उत्साही लोगों के बीच मजबूत समुदाय विकसित करना है, ताकि वाहन खरीदने से लेकर उसके रखरखाव तक हर चरण में ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके। कंपनी के अनुसार, ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप सेवाएं और ब्रांड से जुड़ा विशेष अनुभव उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Share this content:

About The Author

You may have missed