IPL News: RCB बिकने वाली है? ललित मोदी ने चैंपियन टीम के बारे में दिया बड़ा अपडेट
IPL News: RCB बिकने वाली है? ललित मोदी ने चैंपियन टीम के बारे में दिया बड़ा अपडेट
IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के संभावित बिक्री संकेत, नए निवेशकों के लिए मौका
आईपीएल की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर बड़े अपडेट सामने आए हैं। आईपीएल के संस्थापक और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर संकेत दिए हैं कि RCB को बिकाने का फैसला किया गया है। उन्होंने लिखा कि पहले RCB के बिकने को लेकर सिर्फ अफवाहें थीं, लेकिन अब लगता है कि मालिकों ने इसे अपनी बैलेंस शीट से हटाकर बेचना तय कर लिया है।
ललित मोदी ने कहा कि RCB पूरी तरह से फ्रेंचाइजी के तौर पर उपलब्ध होगी और इसमें कोई बड़ा ग्लोबल फंड या सॉवरेन फंड निवेश कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि नए निवेशकों के लिए यह एक बेहतर और फायदे का मौका हो सकता है। उनका मानना है कि RCB का मूल्यांकन नया रिकॉर्ड बना सकता है, जो दिखाएगा कि आईपीएल न केवल तेजी से बढ़ रही है बल्कि सबसे मूल्यवान ग्लोबल स्पोर्टिंग लीग भी है।
RCB की अहमियत और इतिहास
RCB सिर्फ मौजूदा चैंपियन टीम ही नहीं है। यह टीम क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम जैसे क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली से जुड़ी रही है। विराट कोहली ने शुरू से ही RCB के लिए खेला है और टीम का चेहरा बने हैं। इस टीम के बिकने की खबर क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि RCB में निवेश करना कई निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर माना जा सकता है।
आईपीएल फ्रेंचाइजी बिक्री का ट्रेंड
गुजरात टाइटंस की बिक्री के बाद अब RCB की संभावित बिक्री से आईपीएल फ्रेंचाइजी मार्केट में नया उत्साह देखा जा रहा है। गुजरात टाइटंस को पिछले सीजन से पहले टॉरेंट ग्रुप ने खरीदा था। अब देखना यह है कि RCB के नए मालिक कौन होंगे और किस निवेशक या समूह के हाथ टीम जाएगी।
ललित मोदी ने स्पष्ट किया कि जो भी RCB खरीदेगा, उसे उनकी शुभकामनाएं रहेंगी। उन्होंने कहा कि आईपीएल का तेजी से बढ़ता मूल्य और फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता इसे निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है।
Share this content:
