April 25, 2026

Bigg Boss 19 Promo: मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा में भिड़ंत, ताने और गालियों से गरमाया माहौल

बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर का माहौल और ज्यादा गरमाता जा रहा है। दोस्ती और दुश्मनी की नई परिभाषाएं रोज देखने को मिल रही हैं। शो के मेकर्स ने ताज़ा प्रोमो रिलीज़ किया है, जिसमें मृदुल तिवारी और शहनाज़ गिल के भाई शहबाज बदेशा के बीच ज़बरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। दोनों के बीच हुई बहस इतनी बढ़ जाती है कि बाकी घरवालों को बीच-बचाव करना पड़ता है।

प्रोमो में दिखाया गया है कि रात के समय शहबाज, मृदुल के पास जाकर पुरानी बातों को उठाते हैं। वह कहते हैं कि मज़ाक चल रहा था, तो तुझे बताना चाहिए था कि तुझे बुरा लग रहा है। इस पर मृदुल जवाब देते हैं कि अगर तुझे दिक्कत थी तो तू खुद बोलता। बहस यहीं से गर्म हो जाती है और दोनों एक-दूसरे पर आवाज़ उठाने लगते हैं। शहबाज मृदुल को उंगली न करने की चेतावनी देते हैं, तो वहीं मृदुल उन्हें चुप रहने की धमकी देते हैं।

झगड़े के दौरान मृदुल तिवारी शहबाज पर तीखा तंज कसते हैं। वह कहते हैं, “तुझे तेरी औकात पहले दिखाकर आया हूं… तू इस घर में फ्री में आया है।” इस पर शहबाज भी पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। वह जवाबी वार करते हुए कहते हैं कि, “रोटी बनाकर खा जाऊंगा तेरी।” दोनों के बीच इस बहस में गालियों का भी इस्तेमाल होता है, जिससे माहौल और बिगड़ जाता है।

याद दिला दें कि शहबाज बदेशा इस सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए हैं। शहनाज़ गिल के भाई होने की वजह से उनकी एंट्री पहले दिन से ही चर्चा में रही। वहीं मृदुल शो के शुरुआती दिनों से ही गेम में हैं। खास बात यह है कि शो के प्रीमियर एपिसोड में सलमान खान ने ही अनाउंस किया था कि मृदुल को ज़्यादा वोट्स मिले थे और शहबाज को मंच से ही वापस भेज दिया गया था। अब उनके आमने-सामने आने से शो का ड्रामा और दिलचस्प हो गया है।

सोशल मीडिया पर इस झगड़े वाला प्रोमो वायरल हो चुका है और फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट का हिस्सा मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि बिग बॉस का घर दिन-ब-दिन और ज़्यादा नेगेटिव होता जा रहा है। अब देखना होगा कि इस तकरार का गेम पर कितना असर पड़ता है और सलमान खान वीकेंड का वार में किसे फटकार लगाते हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!