May 1, 2026

दीपिका पादुकोण ने ठुकरा दी सलमान खान की 4 सुपरहिट फिल्में, अब तक नहीं बनी दोनों की जोड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से की थी, जिसमें वह शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं। डेब्यू के बाद से ही दीपिका ने अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहरुख जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है। हालांकि आज तक उनकी जोड़ी सलमान खान के साथ नहीं बनी। दिलचस्प बात यह है कि सलमान और दीपिका को लेकर कई बार कास्टिंग की चर्चा हुई, लेकिन एक्ट्रेस ने चार बड़ी फिल्मों का ऑफर ठुकरा दिया।

दीपिका पादुकोण को सबसे पहले सलमान खान की फिल्म जय हो का ऑफर मिला था। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद साल 2014 में आई सलमान की सुपरहिट फिल्म किक भी दीपिका को ऑफर की गई थी, मगर उन्होंने इसे भी करने से मना कर दिया। बाद में यह फिल्म जैकलीन फर्नांडिस को मिली और रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।

सलमान खान की दो और बड़ी फिल्मों प्रेम रतन धन पायो और सुल्तान के लिए भी दीपिका को एप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इन फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रेम रतन धन पायो में सोनम कपूर को और सुल्तान में अनुष्का शर्मा को कास्ट किया गया। दिलचस्प है कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार हिट रहीं। प्रेम रतन धन पायो ने 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया जबकि सुल्तान ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये की कमाई कर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया।

हालांकि दीपिका और सलमान बड़े पर्दे पर किसी फिल्म में लीड रोल में साथ नजर नहीं आए हैं, लेकिन एक बार दोनों एक ही फिल्म का हिस्सा जरूर बने। साल 2009 में आई सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म मैं और मिसेज खन्ना में दीपिका ने एक छोटा सा कैमियो किया था। फिल्म में सलमान के भाई सोहेल खान भी अहम भूमिका में थे।

आज दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती हैं और उनके पास हॉलीवुड तक के ऑफर रहे हैं। वहीं सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। फैन्स आज भी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब ये दोनों सितारे किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। हालांकि अब तक दीपिका के इनकार की वजह से उनकी जोड़ी पर्दे पर नहीं बन पाई है, लेकिन भविष्य में ये गुत्थी सुलझ सकती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!