May 1, 2026

तस्वीर में दिख रही बच्ची बनी सुपरस्टार, तीनों खान संग किया काम और दौलत में कटरीना कैफ से भी आगे निकली

बॉलीवुड सेलेब्स की बचपन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन्हें देखकर फैन्स के लिए पहचान पाना आसान नहीं होता। हाल ही में एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई, जिसमें एक छोटी बच्ची अपने पिता की गोद में बैठी नजर आ रही है। यह बच्ची और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हैं।

 

अनुष्का शर्मा ने फिल्मी दुनिया में डेब्यू शाहरुख खान के साथ किया था। साल 2008 की सुपरहिट फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद शाहरुख के साथ उन्होंने जब तक है जान और जीरो जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि जीरो टिकट खिड़की पर असफल रही, लेकिन उनकी जोड़ी को हमेशा सराहा गया।

 

सिर्फ शाहरुख ही नहीं, अनुष्का ने सलमान खान और आमिर खान जैसे दिग्गजों के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। साल 2014 में आमिर के साथ उनकी फिल्म पीके आई, जिसने दुनियाभर में करीब 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, सलमान खान के साथ उनकी फिल्म सुल्तान (2016) ने भी बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

 

अगर बात उनकी दौलत की करें तो अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। कटरीना कैफ का करियर भले ही उनसे लंबा और ज्यादा सफल रहा हो, लेकिन नेटवर्थ के मामले में अनुष्का उनसे आगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कटरीना की कुल संपत्ति 224 करोड़ रुपये है, जबकि अनुष्का की नेटवर्थ लगभग 255 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

 

अनुष्का शर्मा की यह सफलता बताती है कि उन्होंने सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि प्रोडक्शन हाउस और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अपार संपत्ति अर्जित की है। तीनों खान के साथ बड़े पर्दे पर काम कर चुकीं अनुष्का आज भी बॉलीवुड की सबसे सफल और अमीर अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!