धोनी ने काव्या को गोद में उठाया, बर्थडे की तस्वीर हुई वायरल
महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ मैदान पर बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें वे एक बच्ची को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर काव्या नाम की बच्ची के बर्थडे की है, जिसे देखकर फैंस धोनी की सादगी और अपनापन की तारीफ कर रहे हैं।
काव्या का जन्मदिन 16 अगस्त को मनाया गया था। दिलचस्प बात यह रही कि इसी दिन धोनी गुजरात के राजनेता हर्ष सांघवी के भाई की शादी में शामिल हुए थे। उस फंक्शन में उनके साथ गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और जहीर खान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी पहुंचे थे। शादी की तस्वीरों के साथ ही काव्या के बर्थडे की तस्वीर भी सामने आई, जिसमें धोनी उसे अपने कंधों पर उठाए हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि साफ कर दें कि यहां बात सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन की नहीं, बल्कि रांची में रहने वाली काव्या नाम की एक छोटी बच्ची की हो रही है। काव्या दरअसल धोनी के एक करीबी की बेटी है। उसके घरवालों ने इंस्टा स्टोरी पर धोनी के साथ उसकी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा – हैप्पी बर्थडे हनी।
दिलचस्प यह भी है कि फैंस को काव्या का निकनेम भी इसी तस्वीर के जरिए पता चला। दरअसल, उसके परिवार ने फोटो के साथ “हनी” लिखा था। इसके बाद लोगों ने पुराने बर्थडे की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें धोनी ने काव्या को ऑटोग्राफ देते हुए “विद लव, काव्या” लिखा था। इससे साफ हुआ कि हनी ही काव्या का निकनेम है।
इस बार हाई-प्रोफाइल शादी फंक्शन की वजह से धोनी खुद काव्या के बर्थडे में शामिल नहीं हो पाए। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हुई, वह दरअसल उसके पिछले बर्थडे की है। इसके बावजूद फैंस के बीच तस्वीर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और एक बार फिर साबित हो गया कि धोनी क्रिकेट से दूर रहकर भी अपने लोगों और चाहने वालों से कितना गहरा जुड़ाव रखते हैं।
Share this content:
