अर्जुन तेंदुलकर के साथ दुबई ट्रिप पर थीं सानिया चंडोक? सारा तेंदुलकर के पोस्ट ने किया खुलासा
क्रिकेट की क्रीज पर अपने खेल से नाम कमा चुके अर्जुन तेंदुलकर अब जीवन की पिच पर भी कदम रख चुके हैं। 13 अगस्त को एक निजी समारोह में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक की सगाई कर दी गई। अब सवाल उठता है कि क्या अर्जुन और सानिया पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे।
इस सवाल का सुराग सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पोस्ट से मिलता है। सारा ने दुबई ट्रिप के दौरान ली गई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सारा अपने भाई अर्जुन के साथ दिख रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में सानिया चंडोक भी दिखाई दे रही हैं। दोनों तस्वीरों की बैकग्राउंड और सारा के कपड़े के मेल से यह साफ पता चलता है कि दुबई ट्रिप के दौरान सानिया वहां मौजूद थीं।
सारा तेंदुलकर ने दुबई ट्रिप की तस्वीरें 10 जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। इसके अलावा, 19 मार्च 2025 की एक तस्वीर में भी सारा, अपनी होने वाली भाभी सानिया चंडोक के साथ नजर आई थीं। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था – “माई प्लस वन फोरएवर”, जो उनके करीबी रिश्ते की ओर इशारा करता है।
सारा और अर्जुन दोनों ही सानिया को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, और सानिया भी उन्हें फॉलो करती हैं। इसके अलावा साथ में कई तस्वीरें भी मौजूद हैं। इससे साफ है कि अर्जुन और सानिया की जान-पहचान नई नहीं थी और उनका रिश्ता लंबे समय से गहरा रहा है।
इस खुलासे के बाद अब फैंस इस जोड़ी की सगाई और आगामी शादी के इंतजार में हैं।
Share this content:
