April 30, 2026

अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ और कमाई का राज

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में मुंबई में सगाई कर ली है। खबरों के मुताबिक उन्होंने कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की है। यह सगाई बहुत ही निजी तरीके से हुई, जिसमें दोनों परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। हालांकि, अभी तक किसी भी परिवार ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लिया है और उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी कॉन्ट्रैक्ट है। उनके क्रिकेट करियर और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से ही उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आता है। अर्जुन की कुल नेटवर्थ लगभग 22 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आईपीएल में अर्जुन की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ हुई थी। 2021 में उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा गया, और 2022 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपए में दोबारा टीम में शामिल किया। पिछले पांच सालों में IPL से अर्जुन ने करीब 1.40 करोड़ रुपए कमाए हैं। IPL 2025 के लिए भी उन्हें 30 लाख रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

घरेलू क्रिकेट से अर्जुन सालाना लगभग 10 लाख रुपए कमाते हैं। उन्होंने गोवा की ओर से रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लिया है। उनकी कुल सालाना इनकम लगभग 50 लाख रुपए है, जिसमें 75-80 प्रतिशत IPL से और 20-25 प्रतिशत घरेलू क्रिकेट से आता है। इसके अलावा ब्रांड एंड एंडोर्समेंट से भी अर्जुन की आमदनी अच्छी खासी है।

अर्जुन और उनका परिवार मुंबई के पॉश इलाके में 6000 वर्ग फीट के आलीशान बंगले में रहते हैं। इस घर में कई मंजिलें, दो बेसमेंट, हरा-भरा गार्डन, मॉडर्न लिविंग रूम और डाइनिंग एरिया शामिल है। सचिन तेंदुलकर के पास लंदन में भी एक प्रॉपर्टी है और उनके पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है। अर्जुन और उनके पिता के पास पोर्श, BMW i8, फेरारी, मर्सिडीज-एएमजी जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!