May 1, 2026

क्या भारत में बन सकती है गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी सीरीज? आमिर खान ने दिया दो टूक जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान साउथ मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म कुली के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बदलते स्वरूप पर भी बातचीत की। आमिर ने हाल ही में इंडियन बिजनेस पॉडकास्ट में बताया कि भारत में गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी लंबी वेब सीरीज क्यों नहीं बन पा रही हैं।

इस सवाल के जवाब में आमिर खान ने कहा कि यह केवल कंटेंट और प्लेटफॉर्म की बात है। उन्होंने बताया, “गेम ऑफ थ्रोन्स लॉन्ग फॉर्म कंटेंट है। अगर आपके पास खुद का यूट्यूब चैनल है तो लॉन्ग फॉर्म कंटेंट भी डाल सकते हैं। अब संभावनाएं खुल गई हैं। आप यूट्यूब पर फिल्म और सीरीज लॉन्च कर सकते हैं। आजकल तो 4-4 मिनट की सीरीज भी बन रही हैं।”

प्रमोशन के दौरान आमिर से यह भी पूछा गया कि अगर किसी डायरेक्टर की फिल्म तैयार है लेकिन रिलीज़ नहीं हो पा रही, तो क्या वह आमिर खान टॉकीज़ से संपर्क कर सकता है। आमिर ने कहा, “अगर आपकी फिल्म अच्छी है और जनता इसे देखेगी, हमारी टीम इसे देखेगी। अगर पसंद आई तो इसे थिएटर में लगाएंगे और आप कमाई भी करेंगे।”

रजनीकांत की कुली फिल्म इस साल उनकी पहली रिलीज़ है। इसमें आमिर खान एक्स्टेंडेड कैमियो में हैं, जबकि नागार्जुन अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और यह 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। एडवांस बुकिंग में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, और फैंस इसे देखने के लिए उत्साहित हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!