11 अगस्त को खेले गए The Hundred के मुकाबले में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने लंदन स्पिरिट को 10 रन से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मैच में मैनचेस्टर के कप्तान फिल सॉल्ट ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि लंदन स्पिरिट के डेविड वॉर्नर की धुआंधार पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई।
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जॉस बटलर ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, वहीं कप्तान फिल सॉल्ट ने 31 रन की अहम पारी खेली। फिल सॉल्ट ने अब तक तीन मैचों में 141.93 की स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 9 चौके लगाए हैं।
लंदन स्पिरिट को 164 रन का लक्ष्य मिला था। डेविड वॉर्नर ने 51 गेंदों पर 71 रन की जोरदार पारी खेली, लेकिन टीम 153 रन ही बना सकी और 10 रन से हार गई। मैनचेस्टर के गेंदबाज सोनी बेकर और जॉश टंग ने बेहतरीन गेंदबाजी की। बेकर ने 20 गेंदों में 21 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि जॉश टंग ने 20 गेंदों में तीन विकेट लिए, जिनमें वॉर्नर भी शामिल थे। बेकर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
डेविड वॉर्नर इस सीजन The Hundred में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। तीन मैचों में उनके नाम कुल 150 रन हैं, जिसमें दो 70 प्लस स्कोर शामिल हैं।
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की ये जीत टीम के लिए उम्मीद जगाती है, जबकि लंदन स्पिरिट की टीम अपनी कमजोरियों पर काम करने की कोशिश करेगी।