बहराइच में बोल बम कांवड़िया संघ की वार्षिक बैठक में लिया गया निर्णय
कजरी तीज पर निकलेगी सत्तरहवीं पैदल कांवड़ यात्रा
बहराइच: बोल बम कांवड़िया संघ बहराइच की वार्षिक बैठक रविवार, 10 अगस्त 2025 को माता श्री महिषासुर मंदिर जोशिया पुरा में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के संरक्षक श्री सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी एडवोकेट ने की। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस वर्ष भी कजरी तीज के पावन पर्व पर दिनांक 26 अगस्त 2025 को सत्तरहवीं बार पैदल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा प्रातः 7 बजे माता श्री महिषासुर मर्दिनी मंदिर से शिव रथ के साथ प्रारंभ होगी और श्री मरी माता मंदिर पहुंचकर गंगा पूजन किया जाएगा। इसके बाद सरयू नदी से कांवड़ जल लेकर यात्रा आगे बढ़ेगी। कांवड़ यात्रा निर्धारित मार्ग लखनऊ रोड से होते हुए किसान डिग्री कॉलेज, डीएम चौराहा, पानी टंकी अस्पताल चौराहा, डिगीहा तिराहा, अग्रसेन तिराहा, छावनी चौराहा से घंटाघर मार्ग होते हुए सिद्धनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां पवित्र बद्ध होकर जल अर्पण किया जाएगा।
यात्रा के दौरान सभी कांवड़िए गड़ वेश में रहेंगे और किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र साथ नहीं ले जाएंगे। इसके अलावा, यात्रा के दौरान आपत्तिजनक नारों पर प्रतिबंध रहेगा। नगर मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर यात्रा के मार्ग व्यवस्था एवं सुरक्षा में सहयोग लिया जाएगा।
इस बैठक में संरक्षक सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, महाप्रबंधक राजन चौहान, प्रबंधक सतेंद्र शुक्ल, उपाध्यक्ष राम कुमार जायसवाल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ल, अशोक श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, मुन्ना सिंह और अरविंद भारती सहित कई कांवड़िए उपस्थित थे।
Share this content:
