April 17, 2026

स्किन पर खुजली या पपड़ी जम रही है? हो सकता है ये फंगल इंफेक्शन का संकेत

अगर आपकी त्वचा पर लगातार खुजली हो रही है, पपड़ी जम रही है, जलन या लाल चकत्ते बन रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये सभी लक्षण त्वचा पर फंगल इंफेक्शन के हो सकते हैं, जो समय पर इलाज न होने पर तेजी से फैल सकता है।

फंगल इंफेक्शन एक आम स्किन प्रॉब्लम है, जो गर्मी, नमी और पसीने की वजह से बढ़ती है। शरीर के उन हिस्सों पर जहां पसीना ज्यादा आता है, जैसे गर्दन, बगल, कमर, जांघें और पैर – वहां फंगल इंफेक्शन जल्दी पनपता है। शुरू में ये केवल हल्की खुजली और लाल दाग के रूप में सामने आता है, लेकिन ध्यान न देने पर ये पूरा एरिया कवर कर सकता है।

इस तरह के इंफेक्शन से पीड़ित व्यक्ति को स्किन पर लगातार जलन, खुजली, फटने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ मामलों में छाले या फोड़े भी पड़ सकते हैं। खास बात ये है कि ये इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है, इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए ढीले और सूती कपड़े पहनें, शरीर को हमेशा साफ और सूखा रखें और जहां पसीना ज्यादा आता हो, वहां एंटी-फंगल पाउडर या क्रीम का इस्तेमाल करें। अगर कुछ दिनों में राहत न मिले, तो डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी सलाह से इलाज शुरू करें।

हालांकि फंगल इंफेक्शन कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन यह लापरवाही करने पर बड़ी परेशानी बन सकता है। समय रहते इसे पहचानना और इलाज कराना ही सबसे बेहतर तरीका है इस परेशानी से बचने का।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!