पाकिस्तान ने लगाया WCL पर बैन, खिलाड़ियों को किया बाहर, वजह ने सभी को चौंकाया
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के हाथों हार झेलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब पाकिस्तान की टीम और उसके खिलाड़ी WCL के किसी भी आगामी संस्करण में हिस्सा नहीं लेंगे। PCB ने इस टूर्नामेंट पर ब्लैंकेट बैन लगाने की घोषणा की है, जिसकी वजह भारत से जुड़े विवाद को बताया गया है।
PCB का आरोप है कि टूर्नामेंट के आयोजकों ने भारत का पक्ष लिया। दरअसल, ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और इंडिया चैंपियंस के बीच एक मुकाबला खेला जाना था, लेकिन भारत ने खेलने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद आयोजकों ने भारतीय टीम को अंक दे दिए, जिससे पाकिस्तान को आपत्ति हुई। PCB ने कहा कि यह निर्णय टूर्नामेंट की निष्पक्षता के खिलाफ था।
इस विवाद के पीछे पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को कारण माना जा रहा है। इस हमले के चलते भारतीय खिलाड़ियों—जिनमें शिखर धवन, युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान और हरभजन सिंह जैसे नाम शामिल थे—ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। PCB ने इसे राजनीतिक हस्तक्षेप बताते हुए नाराजगी जाहिर की और WCL से पूरी तरह दूरी बना ली।
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 195 रन बनाए, जिसमें शरजील खान ने 76 और उमर अमीन ने नाबाद 36 रन की पारी खेली। लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम ने एबी डिविलियर्स (नाबाद 120) और जेपी डुमिनी (नाबाद 50) की बदौलत सिर्फ एक विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
AB डिविलियर्स का यह इस सीजन का तीसरा शतक था और उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि उम्र केवल आंकड़ा होती है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम इस हार और विवाद के बाद WCL से पूरी तरह बाहर हो गई है, जो क्रिकेट फैंस के लिए निश्चित रूप से हैरान करने वाली खबर है।
Share this content:
