April 30, 2026

राजाजीपुरम में हरियाली तीज का रंगारंग उत्सव, महिलाओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

आरडीएसओ के अधिकारियों की पत्नियों द्वारा रविवार को राजाजीपुरम के एक होटल में हरियाली तीज का पर्व पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

सावन के गीतों और पारंपरिक नृत्यों ने समां बांध दिया और कार्यक्रम स्थल पर हरियाली तीज की रौनक पूरी तरह झलकती रही। प्रस्तुतियों में जहां एक ओर पारंपरिक लोकगीतों की मिठास थी, वहीं दूसरी ओर आधुनिक नृत्यों की छटा भी देखने को मिली।

आयोजन को सफल बनाने में शालिनी, रश्मि, अनुपमा, अनामिका, आराधना, मधु, चंचल, पूनम गुप्ता, पूनम शर्मा, पीयूष, गुंजन, सोनाली, आकांक्षा, इंदु और शिखा जैसी महिलाओं का विशेष योगदान रहा। सभी महिलाओं की भागीदारी ने इस पर्व को न सिर्फ मनोरंजक बल्कि यादगार भी बना दिया।

यह आयोजन महिलाओं के सामाजिक जुड़ाव और सांस्कृतिक समर्पण का बेहतरीन उदाहरण रहा, जिसमें तीज का पारंपरिक सौंदर्य और समृद्ध भारतीय विरासत साफ झलकी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!