इंजरी के बाद टेस्ट क्रिकेट में छाए रवींद्र जडेजा, दो साल में बनाए 1300+ रन और झटके 88 विकेट
रवींद्र जडेजा की वापसी ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट को एक नई ताकत दी है। अगस्त 2022 में घुटने की गंभीर इंजरी के कारण उन्हें करीब पांच महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ा था। लेकिन फरवरी 2023 में जब उन्होंने वापसी की, तो उन्होंने सिर्फ फिटनेस ही नहीं बल्कि प्रदर्शन से भी सबको चौंका दिया।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से टीम इंडिया में वापसी करने से पहले जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ एक ट्रायल मैच खेला, जहां उन्होंने 8 विकेट झटके थे। यही संकेत था कि वह सिर्फ फिट ही नहीं बल्कि पहले से भी ज्यादा खतरनाक होकर लौटे हैं।
वापसी के बाद अब तक के 24 टेस्ट मैचों में जडेजा ने 1301 रन बनाए हैं और 88 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 बार फिफ्टी प्लस स्कोर किया, जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं। गेंदबाजी में दो बार एक ही मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी उनके नाम दर्ज हो चुका है।
पिछले दो साल में जडेजा का बल्लेबाजी औसत विराट कोहली, बाबर आजम, मार्नस लाबुशेन जैसे दिग्गजों से बेहतर रहा है। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ा है।
आज की तारीख में रवींद्र जडेजा सिर्फ ऑलराउंडर नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। इंजरी से वापसी के बाद उनका हर मैच में योगदान, कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस और फिटनेस एक मिसाल बन चुकी है।
Share this content:
