April 30, 2026

फिल्म ‘Kingdom’ में विजय देवरकोंडा का डबल धमाका, रिलीज से पहले सामने आया बड़ा ट्विस्ट

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी नई फिल्म Kingdom (हिंदी नाम: साम्राज्य) को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को काफी आकर्षित किया है और अब रिलीज से ठीक तीन दिन पहले एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि Kingdom में विजय देवरकोंडा दो अलग-अलग किरदार निभा सकते हैं। एक ओर वो एक पुलिस अफसर के रूप में दिख रहे हैं, तो दूसरी ओर ट्रेलर में एक ट्राइबल योद्धा के रूप में नजर आते हैं, जिसके हाथ में तीर हैं और जो बागी अंदाज में अटैक करता दिखाई देता है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस डबल रोल की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स की थ्योरीज तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानूरी ने किया है और इसका पहला पार्ट 31 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। इसमें विजय के साथ भाग्यश्री बोरसे फीमेल लीड में हैं, जबकि सत्यदेव उनके भाई का रोल निभा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन भी जोरशोर से चल रहे हैं और अब देखना यह होगा कि Kingdom हिंदी में ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!