May 1, 2026

ग्लोबल सुपर लीग में शिमरोन हेटमायर का धमाका, एक ओवर में लगाए 5 छक्के, 390 की स्ट्राइक रेट से दिलाई टीम को जीत

ग्लोबल सुपर लीग के एक मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 10 गेंदों में 39 रन बनाए और अपनी टीम गुयाना अमेजन वॉरियर्स को शानदार जीत दिलाई। उनकी इस विस्फोटक पारी में खास बात यह रही कि उन्होंने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़ दिए, जिससे मैच का रुख ही पलट गया।

हेटमायर की यह पारी 16 जुलाई को होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ खेली गई। जब गुयाना की टीम मुश्किल में थी और उसके 3 विकेट महज 42 रन पर गिर चुके थे, तभी हेटमायर ने आक्रामक अंदाज में क्रीज पर कदम रखा। उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों पर 390 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 6 छक्के लगाए, जिनमें से 5 अकेले 10वें ओवर में आए।

इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का असर यह हुआ कि गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 126 रन का लक्ष्य महज 16.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मैच 21 गेंद पहले ही अपने नाम कर लिया। होबार्ट हरिकेन्स की टीम इससे पहले सिर्फ 16.1 ओवर में 125 रन बनाकर ढेर हो गई थी।

हेटमायर भले ही वेस्टइंडीज की नेशनल टीम में नियमित रूप से न खेल रहे हों, लेकिन दुनियाभर की T20 लीग्स में उनकी धमाकेदार मौजूदगी बनी हुई है। IPL 2025 में वे राजस्थान रॉयल्स से खेलते हैं और फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिमरोन हेटमायर की कुल नेटवर्थ 36 से 40 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी इस पारी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे T20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक फिनिशरों में से एक हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!