April 30, 2026

IND vs ENG: क्या टीम इंडिया एजबेस्टन का हाईएस्ट रनचेज रिकॉर्ड तोड़ने से इंग्लैंड को रोक पाएगी? चौथी पारी में टारगेट पर सबकी नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे और कुल बढ़त 244 रनों तक पहुंच गई थी। अब टीम इंडिया की कोशिश चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने एक ऐसा स्कोर खड़ा करने की होगी, जिसे पार करना उनके लिए लगभग नामुमकिन हो।

इस मैदान पर इंग्लैंड के नाम सबसे बड़े सफल रनचेज का रिकॉर्ड है, जो भारत के खिलाफ ही साल 2022 में बना था। उस मैच में इंग्लैंड ने 378 रन का विशाल लक्ष्य सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने साल 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ 282 रन का सफल पीछा किया था। इन रिकॉर्ड्स को देखते हुए यह स्पष्ट है कि एजबेस्टन में रनचेज मुमकिन है, लेकिन लक्ष्य बड़ा हो तो दबाव भी बढ़ता है।

इस बार भारत की रणनीति यही होगी कि इंग्लैंड को कम से कम 400 या उससे अधिक रनों का लक्ष्य दे, जिससे पिछली बार की तरह आसानी से जीत दर्ज करना उनके लिए मुश्किल हो जाए।

तीसरे दिन इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने शतकीय पारियां खेलते हुए टीम को 407 रन तक पहुंचाया, जबकि भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली थी, जिसे दूसरी पारी में आगे बढ़ाया जा रहा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!