Aaj Ka Panchang 2 July 2025 :
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 11, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, सप्तमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 18, मुहर्रम 06, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 02 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 08 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग सायं 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 2 जुलाई 2025 : सुबह में 5 बजकर 27 मिनट तक।
सूर्यास्त का समय 2 जुलाई 2025 : शाम में 7 बजकर 23 मिनट पर ।
आज का शुभ मुहूर्त 2 जुलाई 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 जुलाई 2025 :
दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।
आज का उपाय : आज किसी किन्नर को हरी चूड़ियां हरी साड़ी दें लाभ मिलेगा।
Share this content:
