Akhilesh Yadav Birthday: 52 साल के हुए अखिलेश यादव, सीएम योगी समेत अन्य दिग्गजों ने दी बधाई तो सपा सुप्रीमो ने यूं किया रिएक्ट
यूपी की सियासत में हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले दो बड़े चेहरे सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव फिर चर्चाओं में हैं. दरअसल, आज अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन है. इस मौके पर उनके पास देशभर से बधाई और शुभकामनाओं की बाढ़ सी आ गई है. सीएम योगी ने भी सपा प्रमुख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए बधाई दी है.
आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन हैं. सपा मुखिया को उनके जन्मदिन पर तमाम बड़े नेताओं और शुभचिंतकों से सुबह से ही बधाइयां मिलना शुरू हो गई हैं. सुबह-सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई दी. वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री योगी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!’ इस बधाई संदेश का जवाब देते हुए अखिलेश ने भी नरमी भरे अंदाज में लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद.’ इस छोटे से संवाद ने एक बार फिर दोनों नेताओं के सियासी रिश्तों को चर्चा का विषय बना दिया. बता दें कि योगी और अखिलेश के बीच सियासी रिश्ते हमेशा से ही जटिल रहे हैं. दोनों नेताओं की विचारधाराएं और उनकी पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद योगी ने सत्ता संभाली, जबकि अखिलेश को विपक्ष में बैठना पड़ा. इसके बाद से दोनों के बीच कई मौकों पर तल्खी देखी गई है !
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर Lucknow में बंपर तैयारी
आज बहुत धूमधाम से मनाया जायेगा !
Share this content:
