April 18, 2026

संस्कारों के नव जागरण की ओर एक और सफल पहल: विश्व हिंदू परिषद नगर प्रखंड द्वारा साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन

29 जून, दिन रविवार को विश्व हिंदू परिषद, डॉ. राकेश कुमार दुबे द्वारा संचालित साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक और अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम का आयोजन श्री राम जानकी मंदिर पंचायती ठाकुरद्वारा, कानूनगोपुरा दक्षिणी में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना के संवर्धन हेतु अनेक गणमान्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय श्रद्धालुजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

राजकुमार सोनी, प्रांत मातृशक्ति सह संयोजिका श्रीमती रागनी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष श्री तरुण सिंह, जिला मंत्री श्री बृज किशोर शुक्ला, जिला सह मंत्री श्री कामेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री रणधीर सिंह, जिला संरक्षक श्री सदाशंकर श्रीवास्तव, जिला मातृशक्ति सह संयोजिका श्रीमती मीना द्विवेदी, जिला मातृशक्ति सह संयोजिका श्रीमती संतोष पांडे जैसे शीर्ष पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

 

नगर प्रखंड के प्रमुख पदाधिकारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें नगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सत्संग प्रमुख जनार्दन राय, मठ मंदिर प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा, सह संयोजक नीरज कुमार शास्त्री, संपर्क प्रमुख परशुराम तिवारी, सह समरसता प्रमुख उत्तम गुप्ता, कानूनगोपुरा वार्ड अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, नगर सह मठ मंदिर प्रमुख सतीश कुमार गुप्ता, नगर मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती पुष्पा देवी चौधरी, वार्ड मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव (कानूनगोपुरा), नगर दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्रीमती माया पांडे शामिल रहीं।

इसके अतिरिक्त, हित चिंतकगण के रूप में श्रीमती रजनी सक्सेना, श्रीमती कविता गुप्ता, श्रीमती मीरा श्रीवास्तव, श्रीमती रुचि मेहरोत्रा, श्री अमित मिश्रा, श्री रिंकू श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडे, प्रदीप गुप्ता, रमेश पांडे (कानूनगोपुरा उपाध्यक्ष), देवानंद पांडे (वार्ड अध्यक्ष) सहित कई अन्य धर्मनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

 

कार्यक्रम के संचालन और समन्वय में जिला मातृशक्ति सत्संग संयोजिका श्रीमती शशि दुबे की भूमिका उल्लेखनीय रही। सभी आमंत्रितों और उपस्थितजनों ने भक्ति, समर्पण, विचार-विमर्श और संगठनात्मक संवाद के माध्यम से एक समरस एवं ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण का निर्माण किया।

 

आज के सत्संग कार्यक्रम की विशिष्ट बात यह रही कि इसका आयोजन श्री राम जानकी मंदिर के प्रबंधक एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाहित चिंतक श्री सदानंद पांडे के सहयोग से संपन्न हुआ। श्री पांडे जी का योगदान कार्यक्रम की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिन्होंने समस्त व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में नेतृत्व प्रदान किया।

 

यह आयोजन न केवल अध्यात्मिक उन्नयन का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की पुनःस्थापना की दिशा में एक प्रभावशाली कदम भी साबित हुआ।

 

विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे इस साप्ताहिक अभियान के अंतर्गत ऐसे सत्संग कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में पुनः धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता, मातृशक्ति की जागरूकता और युवाओं में राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत हो रहा है।

 

यह आयोजन एक सशक्त उदाहरण है कि यदि संगठन और समाज के धर्मप्रेमी नागरिक एकजुट होकर कार्य करें, तो संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपराओं की पुनर्स्थापना संभव है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!