April 18, 2026

ईरान ने ट्रंप को कहा ‘डैडी’, इजराइल पर तंज कसते हुए अमेरिका को दिखाई ताकत

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर उफान पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया धमकियों के जवाब में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि यदि अमेरिका ने अपनी भाषा नहीं बदली, तो ईरान अपनी असली ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा।

अराकची ने इजराइल को लेकर कहा कि वह ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए “डैडी” के पास भाग गया है, और यह ‘डैडी’ कोई और नहीं बल्कि ट्रंप खुद हैं। गौरतलब है कि हाल ही में ट्रंप को नाटो समिट में इसी उपनाम से पुकारा गया था, और अब ईरान ने इसी का इस्तेमाल करते हुए इजराइल पर व्यंग्य किया है।

इस पूरे विवाद की शुरुआत ट्रंप की उस सोशल मीडिया पोस्ट से हुई जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की जान बख्श दी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अराकची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि यदि वह परमाणु समझौते को लेकर गंभीर है, तो उसे खामेनेई के लिए सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना होगा।

अराकची ने कहा कि खामेनेई के करोड़ों समर्थकों की भावनाओं को ठेस पहुँचाकर कोई भी सौदा नहीं किया जा सकता। वहीं, ट्रंप का कहना है कि वह कुछ प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रहे थे, लेकिन ईरान की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने अपने सारे प्रयास रोक दिए हैं। इसके जवाब में ईरान ने स्पष्ट कर दिया कि वह अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत दोबारा शुरू करने को तैयार नहीं है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!