April 21, 2026

कौशांबी में दिल दहला देने वाली वारदात: माचिस न देने पर भाई ने बहन की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक मामूली कहासुनी ने दिल दहला देने वाली हत्या का रूप ले लिया। कोखराज थाना क्षेत्र के बालक मऊ गांव में एक युवक ने माचिस न देने पर अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतका राजदुलारी घर के किचन में खाना बना रही थी, तभी उसका भाई कुंवर सिंह माचिस मांगते हुए अंदर आया। बहन ने माचिस नहीं दी तो वह गुस्से में बाहर गया और वापस आकर घर में रखे धारदार हथियार से उसकी सिर पर हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपी ने घर के आगे-पीछे के दरवाजे बंद कर दिए और खुद अंदर ही बैठा रहा। जब तक लोग पहुंचे, राजदुलारी तड़प-तड़पकर दम तोड़ चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि कुंवर सिंह नशे का आदी है और आए दिन शराब के नशे में रहता है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!