May 6, 2026

जयपुर: 5 स्टार होटल में कपल के निजी पलों का वीडियो वायरल, खिड़की पर नहीं था पर्दा, राहगीरों ने बनाया वीडियो

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद चौंकाने वाली और प्राइवेसी को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली घटना सामने आई है। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक फाइव स्टार होटल में ठहरे कपल के अंतरंग पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला मंगलवार रात का है, जब होटल के कमरे में कपल संबंध बना रहा था, लेकिन खिड़की पर पर्दा नहीं होने के चलते पूरा दृश्य सड़क से आसानी से दिखाई दे रहा था।

होटल का कमरा भारत जोड़ो सेतु पुलिया के पास था। रात करीब साढ़े 10 बजे राह चलते लोगों की नजर होटल की उस खिड़की पर पड़ी, जहां से कपल की हरकतें साफ दिख रही थीं। नजारा देखकर कई वाहन सवार लोग रुक गए और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। कुछ ही देर में पुलिया पर लोगों की भीड़ लग गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। कुछ लोग इसे मजाक में “ओपन सिनेमाघर” कहने लगे, लेकिन मामला धीरे-धीरे गंभीर होता चला गया।

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद तेजी से यह वायरल हो गया। इस घटना ने न सिर्फ कपल की निजता को तार-तार कर दिया, बल्कि होटल की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि फाइव स्टार होटल होने के बावजूद खिड़की पर परदे न होना, और बाहरी दृश्य का अंदर तक साफ दिखाई देना, होटल प्रशासन की लापरवाही दर्शाता है।

जब मीडिया ने इस मामले पर होटल मैनेजमेंट से संपर्क किया तो उन्होंने ऐसे किसी वीडियो की जानकारी से इनकार कर दिया। होटल प्रबंधन का कहना है कि वायरल वीडियो में जो कमरा नजर आ रहा है, वह उनके होटल का नहीं है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कपल की पहचान क्या है और क्या उन्होंने इस वीडियो के प्रसार को लेकर कोई शिकायत दर्ज कराई है या नहीं।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आज के तकनीकी युग और सोशल मीडिया के दौर में किसी की निजता कितनी आसानी से सार्वजनिक हो सकती है। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या किसी की प्राइवेट एक्टिविटी को सड़क से देखकर वीडियो बनाना और उसे वायरल करना भी कानूनी रूप से उचित है?

पुलिस की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग इस घटना को लेकर दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं – एक पक्ष इसे होटल और कपल की लापरवाही बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष राहगीरों द्वारा वीडियो बनाकर उसे वायरल करने को गंभीर अपराध मान रहा है।

फिलहाल, यह घटना न सिर्फ जयपुर बल्कि पूरे देश में प्राइवेसी बनाम सार्वजनिक दृष्टिकोण की बहस को एक बार फिर तेज कर गई है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!