May 6, 2026

दोस्त से बात कर रही महिला को किया गया अपमानित, आहत होकर की आत्महत्या, SDPI के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

केरल के कन्नूर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां मोरल पुलिसिंग का शिकार हुई एक महिला ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, महिला रसीना अपने एक पुरुष मित्र से सड़क किनारे खड़ी कार में बात कर रही थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने दोनों को घेर लिया, महिला को अपमानित किया और उसके दोस्त को जबरन बंदी बनाकर एसडीपीआई कार्यालय ले जाया गया। वहां उसके साथ मारपीट की गई, उसका मोबाइल और टैब भी जब्त कर लिया गया।

यह घटना 15 जून को घटी थी, जिसके अगले दिन 16 जून को रसीना ने आत्महत्या कर ली। उसके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में जिन तीन लोगों का नाम था — वीसी मुबाशिर, के ए फैजल और वीके राफनाज — उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार ये तीनों SDPI के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

आरोपियों को थलस्सेरी के एक अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस को शक है कि इस घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

इस पूरे मामले में एक और तथ्य सामने आया है कि रसीना का कुछ सोना और पैसा उसके पुरुष मित्र के पास था। जब स्थानीय लोगों ने उस व्यक्ति से यह संपत्ति लौटाने को कहा, तो उसने मना कर दिया था। यह विवाद भी घटना की पृष्ठभूमि में एक वजह माना जा रहा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!