दिल्ली में लगातार 5 दिन बारिश, बिहार-UP सहित 15 राज्यों में अलर्ट; जानें पहाड़ी इलाकों का मौसमी हाल
देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि दिल्ली में 20 जून से लेकर 24 जून तक लगातार बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
आईएमडी के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इनमें से कई राज्यों में तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा) भी चलने का अनुमान है।
गुजरात, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 20 से 25 जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में भी अगले 7 दिनों तक अधिकतर स्थानों पर वर्षा जारी रहेगी।
उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में 20 से 25 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 21 से 25 जून तक, हरियाणा में भी इसी अवधि में भारी वर्षा का अलर्ट है।
दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि देश के अधिकतर हिस्सों में अगले हफ्ते मॉनसून मजबूत स्थिति में रहेगा और भारी वर्षा की आशंका बनी रहेगी।
Share this content:
